फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के पहुंचे 4000 बैग, दो थानों में किसानों को दिए टोकन

विज्ञापन
सदर थाने के बाहर लगी किसानों की कतार। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में रविवार को डीएपी के करीब चार हजार बैग पहुंचे। इसकी सूचना मिलने के बाद एक हजार से अधिक किसान सुबह ही दादरी पहुंच गए। किसानों की संख्या अधिक होने के चलते प्रशासन ने दो थानों में टोकन वितरण करवाया। सुबह से शाम तक दादरी सदर और सिटी थाने में किसानों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

रविवार को इस माह की सर्वाधिक खेप पहुंची। अलसुबह चार बजे ही किसान थानों के बाहर पहुंचना शुरू हो गए और सुबह करीब आठ बजे टोकन वितरण शुरू किया गया। किसान भी इस वितरण प्रणाली से संतुष्ट नजर आए। शुक्रवार को दादरी में करीब एक हजार किसानों को टोकन दिए गए। किसान हवा सिंह, मनोज, दलबीर, दिलबाग, संपत सिंह, देवेंद्र, किशन सिंह, रामअवतार, अंगुरी देवी, लक्ष्मी, सुशीला, वेदकौर, दीपेंद्र, सनमीत, सुशील और हजारी का कहना है कि करीब एक सप्ताह के इंतजार के बाद रविवार को उन्हें खाद मिल गई और अब गेहूं की बिजाई कर सकेंगे। इन किसानों का कहना है कि सरकार व प्रशासन को किसानों के लिए खाद की व्यवस्था करनी चाहिए।
आज शाम तक लगेगा रैक, कल तक पहुंचेगी खेप
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले को रैक सोमवार शाम तक अलॉट होगा और खाद की खेप मंगलवार तक जिले में पहुंचेगी। इसके बाद किसानों को टोकन देकर वितरण किया जाएगा। दादरी के अलावा रविवार को बाढड़ा भी खाद पहुंचने से किसानों को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारदर्शी तरीके से रविवार को खाद वितरण करवाया गया। जल्द ही और खेप पहुंच जाएगी और इसके तुरंत बाद किसानों के बीच हम वितरण करवा देंगे।
विरेंद्र सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें