फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: हैफेड गोदाम से साढे़ आठ लाख की सरसों चोरी, गाड़ी में ले गए 350 बैग, अज्ञात पर केस

Sun, 11 Jun 2023 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

आठ जून को शाम छह बजे सभी गोदाम को ताला लगाकर अपने कमरे में चले गए थे। उस दौरान गार्ड भी यहां नहीं था। शुक्रवार को एक किसान ने कहा कि गोदाम में आई कोई गाड़ी उसके खेत से होकर गई है। तब देखा गया कि गोदाम एक का शटर उठा हुआ था, लेकिन जाली के गेट का ताला लगा था।
विज्ञापन
चरखी दादरी के हैफेड गोदाम से सरसों के बैग चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के गांव कोहलावास स्थित हैफेड गोदाम से अज्ञात लोगों ने सरसों के 350 बैग चोरी कर लिए। चोरी की गई सरसों की कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये है। हैफेड कर्मचारी ने इसकी शिकायत बौंदकलां थाना पुलिस को दी है, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हैफेड कर्मचारी सुमेर सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से झूंझनू का रहने वाला है और वर्तमान में कोहलावास स्थित हैफैड गोदाम में कार्यरत है। उसने बताया कि आठ जून को शाम छह बजे सभी गोदाम को ताला लगाकर अपने कमरे में चले गए थे। उस दौरान गार्ड भी यहां नहीं था। अगले दिन शुक्रवार को एक किसान ने उससे कहा कि गोदाम में आई कोई गाड़ी उसके खेत से होकर गई है। तब उन्होंने देखा तो गोदाम एक का शटर उठा हुआ था, लेकिन जाली के गेट का ताला लगा था।

इसके बाद उसने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। उन्होंने गोदाम में रखे सरसों के बैग चेक करने को कहा। जब उसने सरसों के बैग की जांच की तो साढ़े तीन सौ बैग चोरी मिले। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें