चरखी दादरी। पिछले कुछ दिनों से लगातार गंभीर हो रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच सोमवार को राहत भरी खबर रही। 255 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए, जबकि महज 13 ही नए केस सामने आए। इनमें दो महिलाएं है।
कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 16 दिनों में 1238 संक्रमित मिले है, जबकि एक की मौत हुई है। 1135 ने कोरोना को मात दी है। अब तक जिले में 6641 संक्रमित हो चुके है जिनमें से 6029 ठीक हो चुके है और 140 अपनी जान गवा चुके है। अब 796 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
यहां मिले नए संक्रमित
लोहारू रोड पर 26 वर्षीय युवक, सामान्य अस्पताल में 35 वर्षीय व्यक्ति, चिडिय़ा गांव में 51 वर्षीय व्यक्ति, बरसाना में 65 वर्षीय व्यक्ति, संतोखपुरा में युवक, दादरी में 42 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय किशोर, चिडिय़ा गांव में 54 वर्षीय व्यक्ति, बालरोड से 47 वर्षीय व्यक्ति, पूर्ण मार्केट से 26 वर्षीय युवक, रामलवास गांव से 30 वर्षीय युवक शामिल है।
1401 को लगाई कोरोना रोधी वैक्सीन
एक दिन के अवकाश के बाद सोमवार को विभिन्न केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान भी चलाया गया। अभियान के तहत अलग-अलग केंद्रों पर 1401 को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। इनमें 389 को प्रथम डोज, 944 को दूसरी डोज और 68 को बूस्टर डोज दी गई। अब तक जिले में चार लाख 21976 को पहली और 377210 को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
किस केंद्र पर कितनों को लगी वैक्सीन
सामान्य अस्पताल में 381, एमसीएच यूनिट में 50, बौंदकलां में 24, अचीना में 40, इमलोटा में 10, रानीला में 40, सांवड में 256 झोझू कलां में 30, बलकरा में 90, संतोखपुरा में 10, मनकावास में 35, माईकलां में 10, गोपी में 220, बाढड़ा में 70, हड़ौदी में 35, कादमा में 62, छपार में 38 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
वर्जन
कोरोना का संक्रमण अब कम हो रहा है। मगर केस अभी भी आ रहे है, तो ऐसे में लोग सावधानी रखें और सभी पात्र वैक्सीन अवश्य लगवाए। चेहरे पर मास्क का प्रयोग करें और सामुदायिक दूरी का ख्याल रखें। - डॉ. सुदर्शन पंवार, सिविल सर्जन