फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी जिले में 8,469 नए मतदाता जुड़े, चार लाख पार पहुंची संख्या

Wed, 24 Jan 2024 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में 8469 नए मतदाता जुड़े हैं। ऐसे में अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर 4,00,750 हो गई है। दादरी जिले के दोनों हलकों के मतदाताओं की संख्या पहली बार चार लाख से पार पहुंच चुकी है। पुनरीक्षण अभियान के दौरान करीब सात हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए भी गए हैं।
विज्ञापन

नई मतदाता सूची की बात करें तो बाढड़ा हलके में 4252 और दादरी हलका में 4217 मतदाता नए जुड़े हैं। सूची में 18 से 19 साल के 5510 पुरुष व 2079 महिला पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।
जिले में दादरी और बाढड़ा दो विधानसभा क्षेत्र हैं। जिले में दादरी, बाढड़ा, झोझूकलां व बौंदकलां चार ब्लॉक हैं। गत चुनाव की बात करें तो जिले में 439 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। बाढड़ा ब्लॉक में 96, बौंदकलां ब्लॉक में 96, दादरी में 128 और झोझूकलां में 119 मतदान केंद्र हैं। यहां पहुंचकर मतदाता विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपना वोट डालते हैं।
विज्ञापन


जानिये...किस विधानसभा क्षेत्र में अब कितने मतदाता
- बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में हैं 92008 महिला मतदाता
बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र की नई मतदाता सूची की बात करें तो कुल मतदाता संख्या 1,94,827 है। इनमें महिलाओं की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। क्षेत्र में जहां 1,02,880 पुरुष मतदाता हैं तो वहीं महिला मतदाताओं की संख्या अब 92007 है। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले 10873 महिला मतदाता कम हैं।


दादरी विधानसभा क्षेत्र में है 1.08 लाख पुरुष मतदाता
दादरी विधानसभा की नई सूची में कुल 2,05,028 मतदाता दर्ज हैं। सूची में 1,08, 989 पुरुष मतदाता हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 96939 है। विधानसभा क्षेत्र की सूची में 4017 नए मतदाता जुड़े हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले 12050 महिला मतदाता कम हैं।


दोनों विधानसभा क्षेत्रों से ऐसे काटे गए हैं वोट
दादरी व बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से इस बार 7151 मतदाताओं के नाम अलग-अलग कारण से सूची से हटाए गए हैं। सूची से जहां दादरी विधानसभा क्षेत्र से 4560 मतदाताओं को हटाया गया है तो वहीं बाढड़ा विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे मतदाताओं की संख्या 25 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें