फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वीडियो कॉल कर बुजुर्ग की अश्लील वीडियो बना 36.84 लाख रुपये ठगी में आठ आरोपी राजस्थान से किए गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सेक्टर 13 चौकी क्षेत्र में एक बुजुर्ग की वीडियो कॉल कर लड़की के साथ अश्लील वीडियो बनाकर 36.84 लाख रुपये की ठगी मामले में साइबर पुलिस थाना की टीम ने आठ आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। ये सभी राजस्थान के डीग, अलवर और भरतपुर जिले के गांवों से हैं, जो अंतरराज्यीय गिरोह के रूप में लोगों से करीब दो साल से ठगी करते आ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। इस दौरान ठगी के दूसरे राज्यों से भी की गई वारदातों का खुलासा होने का अंदेशा है। पुलिस ने साइबर थाना में केस दर्ज होने के दो दिन के अंदर ही ठगी का ये मामला सुलझा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि सेक्टर 13 निवासी एक बुजुर्ग का लड़की के साथ वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 3684300 रुपये की ठगी की गई थी। जिस पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस थाना में केस दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ठगी के इस मामले में अलग-अलग नंबरों से कॉल कर अश्लील वीडियो को यूट्यूब से डिलीट करवाने के नाम पर क्राइम ब्रांच दिल्ली में इंस्पेक्टर व सीबीआई का अधिकारी बताकर 17 और 18 जनवरी को दो दिन के अंदर 36 लाख 84 हजार 300 रुपये धोखाधड़ी से ट्रांसफर कराए थे। इसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग से 20 लाख रुपये की और मांग की थी।
साइबर क्राइम पुलिस थाना इंचार्ज विकास कुमार ने वारदात के 48 घंटों में धोखाधड़ी से रुपये ऐंठने के आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया। इनकी पहचान जफर, जिलसाद, नासिर, जफरुद्दीन, अकरम वासी नौआबाद डीग राजस्थान, इकबाल जिला अलवर राजस्थान, चंदू और आसिर वासी भरतपुर राजस्थान के रूप में की है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि एक ही गांव के कुछ युवकों ने सोशल मीडिया से साइबर ठगी का तरीका निकाला और फिर इस तरह अश्लील वीडियो बनाकर पैसे ऐंठने का अंतरराज्यीय गिरोह बना डाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर इनका रिमांड हासिल किया है। इस दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें