फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर के प्रकाशोत्सव के लिए दादरी से पानीपत जाएंगी 15 बसें

विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस के दौरान जिला उपायुक्त प्रदीप गोदारा। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में गुरु तेग बहादुर सिंह का 400वां प्रकाश पर्व पानीपत में 24 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसमें जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके लिए दादरी से 15 बसें पानीपत जाएंगी। उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने यह जानकारी उपायुक्त जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक व मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल से वीडियो कांफ्रेंस में दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि महापुरुषों व गुरुओं की जयंती मनाने का उद्देश्य उनकी विचारधारा को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। इससे युवाओं में देश की महान परंपरा का सम्मान, समाज सेवा व राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा हो सके। उपायुक्त ने एपीएस डॉ. अमित अग्रवाल को बताया कि प्रकाश उत्सव में जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जाएगा। इस संदर्भ में 15 अप्रैल को दोपहर दो बजे लघु सचिवालय में अधिकारियों व समाज की धार्मिक संस्थाओं समेत गुरुद्वारों प्रबंधन कमेटी के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि युवा पीढ़ी को इस समारोह में भाग लेने से अमर बलिदानी गुरु तेग बहादुर के जीवन गाथा को जानने का मौका मिलेगा और धर्म की रक्षा और देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी। इस बारे में शिक्षण संस्थाओं से भी संपर्क किया जाएगा। 15 बसें दादरी से पानीपत भेजी जाएंगी। इस मौके पर नगराधीश नरेंद्र मटोरिया व आरटीए दर्शना भारद्वाज भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

एडीसी नोडल अधिकारी तो सतेंद्र परमार जिला प्रभारी नियुक्त
उपायुक्त ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल इस समारोह के नोडल अधिकारी होंगे। सरकार की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार को दादरी जिला का प्रभारी बनाया गया है। डॉ. अमित अग्रवाल ने वीसी के माध्यम से बताया कि प्रकाश उत्सव में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। बसों में जाने का प्रबंध प्रशासन की ओर से नि:शुल्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें