फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग स्पर्धा में 125 मुक्केबाजों ने दिखाया पंच का दम

विज्ञापन
मुकाबले से पहले मुक्केबाजों का परिचय करवाते । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। मेजबान चौक के समीप स्थित रूपाणा बॉक्सिंग क्लब परिसर में जिला स्तरीय बॉक्सिंग स्पर्धा करवाई गई। इसमें 125 मुक्केबाजों ने अपना पंच का दम दिखाया। लड़कों की अंडर-14 आयुवर्ग स्पर्धा के अलग-अलग भार वर्गों में कई कड़े मुकाबले देखने को मिले। आयोजन की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी जेपी संभ्रवाल ने की, जबकि मार्गदर्शन एआईओ पवन फौगाट का रहा। बतौर मुख्य अतिथि देवेंद्र पैंतावास व रघुबीर नंबरदार ने शिरकत की।
विज्ञापन

स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि और जिला शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद बॉक्सिंग कोच कैलाश गिल ने खिलाड़ियों का परिचय करवाते हुए मुकाबले की शुरुआत की। कोच कैलाश गिल ने बताया कि 28 से 30 किलोग्राम भारवर्ग में दीपेश ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 30 से 32 किलोग्राम भारवर्ग में मिलन ने बाजी मारी। 32 से 34 किलोग्राम भारवर्ग में अर्जुन प्रथम रहा। 34 से 36 किलोग्राम भारवर्ग में हिमांशु विजेता बना। 36 से 38 किलोग्राम भारवर्ग में ओजस ने स्वर्ण पदक जीता। 38 से 40 किलोग्राम भारवर्ग में आयुष ने बाजी मारी। 40 से 42 किलोग्राम में गौरव विजेता रहा। 42 से 44 किलोग्राम भारवर्ग में पूर्व विजेता बना। 44 से 46 किलोग्राम में आयुष प्रथम रहा। 46 से 48 किलोग्राम भारवर्ग में सौरव विजेता बना। 48 से 50 किलोग्राम में प्रिंस ने गोल्ड जीता। सभी विजेता प्रतिभागियों को अंत में सम्मानित किया गया। कोच कैलाश गिल ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागी 16 से 18 दिसंबर तक सोनीपत में आयोजित की जाने वाली स्टेट चैंपियनिशप में जिला दादरी का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्पर्धा के आयोजन में संजीत सांगवान, रामअवतार गिल, संदीप थालौर, अनिल डीपीई, अनिल आर्य, मैनपाल सांगवान, अजीत, बल्लू चरखी, जयदीप डीपीई, सुखबीर सांगवान व कोच नवीन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें