फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मेज पर आज तय होगी शहरी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। 19 जून को हुए मतदान के आधार पर आज शहरी सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी। जनता कॉलेज लाइब्रेरी में होने वाली मतगणना के आधार पर 20 वार्डों के पार्षदों समेत नगर परिषद चेयरमैन चुना जाना है। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दादरी एसडीएम एवं चुनाव रिटर्निंग अधिकारी अनिल यादव ने बताया कि 12 मेज पर मतगणना कार्य होगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद चुनाव के जरिये 21 पार्षदों के अलावा चेयरमैन का चुनाव इस बार जनता द्वारा किया जाना है। इसके लिए गत 19 जून को मतदान हुआ था। शहर में 68.2 फीसदी मतदान हुआ था और 42635 मतदाताओं में से 29045 ने अपने मत का प्रयोग किया था। एसडीएम अनिल यादव ने बताया कि चेयरमैन के लिए 45 बूथों पर जबकि 20 पार्षदों के लिए 43 बूथों पर मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि वार्ड-7 से सुमन गोयल पहले निर्विरोध पार्षद चुनी जा चुकी हैं।
एसडीएम ने बताया कि मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। मतगणना केंद्र के तीन रास्ते बनाए गए हैं। उम्मीदवारों के एजेंट के लिए अलग रास्ता है जबकि काउंटिंग स्टाफ के आने-जाने के लिए अलग से रास्ते की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि तीसरा रास्ता ईवीएम के लिए बनाया गया है। उन्होंने बताया कि छह मेज पर चेयरमैन के लिए और छह मेज पर पार्षदों के लिए डाले गए वोट की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन

- आठ-आठ चरणों में पूरी होगी मतगणना
एसडीएम अनिल यादव ने मतगणना की तैयारियों को लेकर बताया कि विजेता चेयरमैन और पार्षदों का चुनाव के लिए आठ-आठ चरण में मतगणना कार्य पूरा होगा। उन्होंने बताया कि पार्षदों के लिए डाले गए वोट की गणना के समय बूथ वाइज प्रत्याशी के एजेंटों को बुलाया जाएगा और बूथ की मतगणना पूरी होते ही उन्हें बाहर भेज दिया जाएगा। इसके बाद अगले बूथ के एजेंटों को मतगणना से पहले अंदर बुलाया जाएगा और कार्य पूरा होते ही उस बूथ के एजेंटों को भी मतगणना केंद्र छोड़ना होगा।
- पांच घंटे में मतगणना कार्य पूरा होने की उम्मीद
मतगणना की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार ठीक सुबह आठ बजे मतगणना कार्य शुरू हो जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोपहर एक बजे तक सभी 20 वार्डों के विजेता पार्षदों समेत विजेता चेयरमैन प्रत्याशी की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि एसडीएम का स्पष्ट कहना है कि मतगणना कार्य में समय लग सकता है, लेकिन कोई त्रुटि नहीं की जाएगी।
- 12 काउंटिंग सुपरवाइजर और 24 काउंटिंग असिस्टेंट को दी ट्रेनिंग
मतगणना कार्य को लेकर प्रशासन ने काउंटिंग सुपवाइजर और असिस्टेंट भी नियुक्त किए हैं। इन्हें बकायदा ट्रेनिंग दिलवाई गई है। एक मेज पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर और दो काउंटिंग असिस्टेंट तैनात रहेंगे और इस लिहाज से 12 काउंटिंग सुपरवाइजर और 24 काउंटिंग असिस्टेंट मतगणना कार्य पूरा करेंगे।
- फोन से लेकर पैन और कागज लाने पर रहेगा प्रतिबंध
एसडीएम अनिल यादव ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि काउंटिंग स्टाफ और प्रत्याशियों के एजेंट के मतगणना केंद्र के अंदर फोन लाने पर प्रतिबंध है। इसके अलावा वो पैन, कागज, पर्स या चाबी भी वो अंदर नहीं ला सकते। मतगणना में प्रयोग होने वाली स्टेशनरी उन्हें अंदर ही दी जाएगी।
-----
वर्जन ::
मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेरी सभी उम्मीदवारों और उनके एजेंट समेत समर्थकों से अपील है कि मतगणना के दौरान केंद्र के अंदर व बाहर शांति बनाए रखें। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- अनिल यादव, एसडीएम एवं चुनाव रिटर्निंग अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें