फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से 1.40 लाख की नकदी और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। मांढी हरिया निवासी एक व्यक्ति के मकान से चोर नकदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर गए। पीड़ित मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मांढ़ी हरिया निवासी राजबीर ने बताया कि शुक्रवार रात वह घर के बाहर सो रहा था। शनिवार सुबह उठकर देखा तो कमरे में रखी संदूक से दो सोने की अंगुठी, सोने के गुलीबंद, सोने के बाले, चांदी की पाजेब और 1.40 लाख की नकदी चोरी मिली। उसने बताया कि एक पड़ोसी को उसने रुपये उधार दिए हुए थे और उसके पड़ोसी से रुपये लेने के बाद उसने घर रख लिए। थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और जल्द ही वारदात को ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें