फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: वैल्यू कट केवल रिकॉर्ड में दर्ज होगा, किसानों को किया जाएगा पूरा भुगतान

Wed, 12 Apr 2023 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

वैल्यू कट का असर किसान पर नहीं पड़ेगा। किसान के खाते में पूरी रकम आएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विभाग ने फैसला अमल में ला दिया है। वैल्यू कट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। 
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुए गेहूं की खरीद में वैल्यू कट को लेकर बनी असमंजस की स्थिति को देखते हुए हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि वैल्यू कट के नाम पर किसानों से कोई राशि नहीं काटी जाएगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के आधार पर पूरी राशि का भुगतान किया जाएगा। रिकॉर्ड के तौर पर वैल्यू कट की जानकारी जे फार्म पर दर्ज की जाएगी। इसी के आधार पर सरकार एजेंसी को वैल्यू कट का भुगतान करेगी।
विज्ञापन


बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई गेहूं की फसल को लेकर केंद्र सरकार ने वैल्यू कट की शर्त पर खरीद की मंजूरी दी है। इसमें 80 प्रतिशत तक बदरंग गेहूं और 6 से अधिक 18 प्रतिशत तक टूटे गेहूं की वैल्यू कट के साथ खरीद की जा सकेगी।

हालांकि, मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी कि वैल्यू कट हटवाने के लिए वह केंद्र सरकार से अपील करेंगे। साथ ही जब तक केंद्र से फैसला नहीं होता, किसानों के वैल्यू कट का भुगतान हरियाणा सरकार करेगी।
विज्ञापन


किसानों को नहीं है जानकारी
वैल्यू कट को लेकर मुख्यमंत्री ने मौखिक घोषणा तो कर दी, लेकिन विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया। ऐसे में फील्ड में तैनात अधिकारियों को भी वैल्यू कट के भुगतान को लेकर पूरी जानकारी नहीं है। इसी प्रकार की स्थिति किसानों के साथ है। पलवल के किसान जितेंद्र ने बताया कि जिले में बुधवार को 12 दिन बाद गेहूं खरीद शुरू कर दी गई, लेकिन किसानों को अभी तक वैल्यू कट के बारे में जानकारी तक नहीं दी गई है।

उनका गेहूं पूरा और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए। करनाल जिले के किसानों और आढ़तियों में वैल्यू कट के मामले में असमंजस है। उनका कहना है कि अभी यही नहीं पता है कि वैल्यू कट का पैसा सरकार उनके खाते में सीधे राशि डालेगी या खरीद एजेंसी पूरा भुगतान करेगी।

गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार
केंद्र सरकार से मानकों में छूट मिलने के बाद गेहूं खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक प्रदेशभर की मंडियों में 2,78,400 गेट पास के मुकाबले 17,44,639.43 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं की आवक हो चुकी है। इनमें से 1,46,176 गेट पास के मुकाबले 941 करोड़ रुपये का 9,34,540.81 एमटी गेहूं खरीदा जा चुका है। बुधवार को प्रदेशभर में 67,795 किसान 4,39,126.99 एमटी गेहूं लेकर पहुंचे। इसमें से 48,801 किसानों का 3,14,500.75 एमटी गेहूं खरीद लिया गया। बुधवार को 25,417 गेट पास के बदले 1,71,746.90 एमटी के जे फार्म काटे गए।

खरीद एजेंसी             किसान          खरीद (एमटी)   राशि (करोड़ रुपये)
  • एचएसडब्ल्यूसी       5,394         35,763.31         78.68
  • हैफेड                   25,932       167,041.48       367.49
  • एफसीआई            925               6,587.60          14.47
  • खाद्य एवं आपूर्ति विभाग 34,565    227,513.60      500.54
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें