फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई माह बाद खुला चिड़ियाघर, शिवा को देखकर उत्साहित हुए बच्चे

विज्ञापन
चिड़ियाघर देखने आए बच्चें हिरण को घास खिलाते हुए। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना से करीब ढाई माह से बंद पड़ा भिवानी का चौ. सुरेंद्र सिंह लघु चिड़ियाघर दर्शकों के लिए शुक्रवार को खोल दिया गया। चिड़ियाघर में रोजाना सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक वन्य जीवों को देख सकेंगे। पहले दिन चिड़ियाघर में दो शेरनी सुधा व गीता और बब्बर शेर शिवा को देखकर बच्चे उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में स्कूली बच्चे भी परीक्षा के तनाव से थोड़ी राहत पाने के लिए परिवार के साथ भ्रमण की योजना बना रहे हैं। उन्हें अब वन्य जीवों के दीदार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लघु चिड़ियाघर में बच्चों के लिए पांच रुपये और बड़ों के लिए दस रुपये टिकट के साथ प्रवेश मिलेगा।
भिवानी के चिड़ियाघर में हाल ही में इंदौर से बब्बर शेर शिवा लाया गया है। यह शेर जब भिवानी आया तो उस समय चिड़ियाघर बंद पड़ा था। अब चिड़ियाघर खुला है तो इसके दर्शन भी शहरवासी नजदीक से कर पाएंगे। इसके अलावा चिड़ियाघर में दरियाई घोड़ा, हिमालयन भालू, टाइगर, लोमड़ी, मगरमच्छ, घड़ियाल, उल्लू, चिंकारा, हिरन, जंगली मुर्गा, लव बर्ड सहित कई दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव हैं। करीब दस एकड़ भूमि में फैला भिवानी का चिड़ियाघर अपनी ही खासियतों के लिए मशहूर है। खास बात यह भी है कि इन दिनों बच्चों की परीक्षाओं के परिणाम भी हाल ही में आए हैं और दाखिलों का दौर चल रहा है। बच्चे भी ग्रीष्म कालीन मौसम में भ्रमण की योजना बना रहे हैं। ऐसे मौके पर चिड़ियाघर दर्शकों के लिए खुलना राहत की बात है।
विज्ञापन

भालू, शेर और टाइगर के बाड़े में लगे कूलर
अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी तेज होने लगी है। ऐसे में चिड़ियाघर में बब्बर शेर, टाइगर, भालू और दरियाई घोड़े के बाड़े में गर्मी से बचाव के लिए कूलर की व्यवस्था कराई गई है। इसी के साथ परिंदों के लिए बाड़े में पानी और छांव की व्यवस्था की गई है। ऐसा वन्य जीवों को लू व अधिक गर्मी से बचाव के लिए किया गया है।
सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुलेगा चिड़ियाघर
चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल चिड़ियाघर 24 जनवरी से बंद था, इसे अब दर्शकों के लिए खोल दिया गया है। कार्य दिवस पर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक दर्शक यहां भ्रमण कर सकते हैं। बच्चों और वयस्क लोगों के लिए टिकट व्यवस्था की गई है। वन्य जीवों को देखने के लिए दर्शकों को भी हिदायतें दी गई हैं। इसी के साथ अधिक गर्मी से बचाव के लिए वन्य जीवों के बाड़ों में भी खास प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

-ज्योति कुमार, प्रभारी, चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल चिड़ियाघर भिवानी।

चिड़ियाघर में अपने बाड़े में घूमता बब्बर शेर शिवा। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें