भिवानी। हनुमान गेट क्षेत्र में एक दुकान पर एक युवक ने बर्गर खिलाने से इंकार कर दिया। इस पर तीन युवकों ने मिलकर उसकी धुनाई कर डाली। मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। जिस पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज हुरे।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में इंद्र कॉलोनी हनुमान गेट क्षेत्रवासी अक्षय ने बताया कि गत 26 जनवरी रात आठ बजे वह हनुमान गेट पर बर्गर खाने के लिए गया था। इसी दौरान सन्नी ने उसे बर्गर खिलाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उसने फोन मिलाकर सोमबीर और अमन को वहां बुला लिया। तीनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। वहीं मामले में शहर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।