फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दामण-कुर्ता के हरियाणवी पहनावे व मतदान के स्लोगन लिखे मटके सिर पर रखकर लोक गीतों के साथ महिलाओं ने की मतदान की अपील

Fri, 05 Apr 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ईशरवाल में मतदान  जागरूकता रैली काे हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम मनोज कुमार।
विज्ञापन
तोशाम। लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिलाओं ने अनूठा प्रयोग किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दामण-कुर्ता पहनकर मतदान के स्लोगन लिखे मटके सिर पर रख लोक गीतों के साथ की मतदान की अपील। इस दौरान एसडीएम मनोज कुमार दलाल भी गांव की गलियों में टीम के साथ-साथ चले। महिलाओं ने हाथों पर शत प्रतिशत मतदान की रंगोली लगाकर भी दिया संदेश। कार्यक्रम में पहुंचे एसडीएम ने पहली बार वोटर बनी छात्राओं के हाथों से पौधा लगवाया व ज्यादा से ज्यादा मतदान का संदेश दिया।
विज्ञापन

दरअसल, स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को महिला बाल विकास विभाग की ओर से गांव ईशरवाल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं द्वारा दामण-कुर्ता की ड्रेस व मतदान की अपील के साथ रंग-बिरंगे कलर में स्लोगन लिखे मटके सिर पर रख लोक गीतों के साथ गांव की गलियों में प्रचार करते हुए अपील की। इस दौरान एसडीएम मनोज कुमार दलाल, सीडीपीओ विभूति, स्वीप टीम सदस्य सुपरवाइजर मनोज कुमारी, एसोसिएट प्रोफेसर जसवंत सिंह के अलावा सुपरवाइजर पंकज भी साथ रहे। कार्यक्रम में महिलाओं को मतदान करने व करवाने का संकल्प दिलाया। दामण पहनकर सिर पर रंग-बिरंगे मतदान के संदेश लिखे मटके लेकर गलियों में घूमकर महिलाओं ने संदेश दिया की मतदान जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान जरूर करें।
एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने कहा कि चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अहम है। यदि शत प्रतिशत महिलाएं मतदान करें तो लोकतंत्र मजबूत होगा और वे अपना प्रतिनिधि चुनकर अपने क्षेत्र, समाज और देश की दिशा और दशा तय कर पाएंगी। एसडीएम ने महिलाओं को अपने मत के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चुनाव को प्रजातंत्र का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और सरकार के गठन के लिए मतदान करना अनिवार्य है। मतदाता ही सरकार के गुणदोष के मूल्यांकन का वास्तविक हकदार होता है।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान में महिलाओं की भागीदारी अधिक होनी चाहिए। जब तक महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग नहीं होगी तब तक वह शोषण का शिकार होती रहेगी। इससे पहले तोशाम स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा मतदान को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली को एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, प्राचार्य सुदेश कुमार यादव, स्वीप टीम सदस्य एसोसिएट प्रोफेसर जसवंत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें