फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के सदस्यों ने धरना देने की चेतावनी दी तो शुरू करवा दी किरोड़ीमल पार्क की सफाई

विज्ञापन
जेसीबी से किरोड़ीमल पार्क की सफाई करते नप कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहब नै सफाई का टैंडर दे दिया, अर काम भी शुरू होग्या। और आपां नै के चाहिए। सारा रोला इसे बात का था। प्रशासन का काम देखके एक बार सत्याग्रह रद्द कर दिया सै। अगर सफाई सही तरीकै तैं नहीं होई तो हाम भी आड़ैए सां अर प्रशासन भी। यह कहना है श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी के प्रधान विजय टैणी का।
विज्ञापन

ऐतिहासिक किरोड़ीमल पार्क की बिगड़े हालात पर उन्होंने सत्याग्रह करने की चेतावनी दी थी। वीरवार को जिला उपायुक्त आरएस ढिल्लो और एडीसी राहुल नरवाल ने नप ईओ संजय यादव, सैनेटरी इंस्पेक्टर विकास देशवाल के साथ पार्क का दौरा कर सफाई व्यवस्था जांची और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बता दें कि किरोड़ीमल पार्क शहर का ऐतिहासिक पार्क है। महात्मा गांधी से लेकर कई अन्य देश के महापुरुष और बड़े नेताओं ने यहां पर रैलियों और जलसों को संबोधित किया है। हर साल दशहरे पर शहर का सबसे बड़ा आयोजन भी इसी पार्क में होता आया है। मगर अब इस पार्क को कचरे का डंपिंग प्वाइंट बना दिया गया था। यहां कचरे का ढेर था। अवैध कब्जे किया जा रहे थे। काफी जगह झाड़ियां उगी हुई थी। इस पर श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी ने इसकी सफाई की मांग की थी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में सफाई नहीं की जाती है तो संगठन शहर के अन्य सामाजिक संगठनों के साथ यहां सत्याग्रह शुरू कर देगा।
विज्ञापन

विधायक और डीसी का आभार जताया
विजय टैणी ने कहा कि पार्क तो पिछले कई दिन से बदहाल था। मगर किसी ने इसकी ओर ध्यान ही नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब उनके संगठन ने इस मुद्दे को उठाया तो विधायक घनश्याम सर्राफ और जिला उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने इसे बहुत गंभीरता से लिया और यहां पर काम शुरू हो गया। इसके लिए उन्होंने उपायुक्त और विधायक का आभार भी जताया।
डीसी ने की शहर को साफ रखने की अपील
उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने कहा कि गंदगी कोई एक व्यक्ति नहीं फैलाता। सब मिलकर फैलाते हैं। उसी तरह सफाई की जिम्मेदारी भी किसी एक व्यक्ति की नहीं है। सभी लोगों की जिम्मेवारी है कि वो सफाई व्यवस्था बनाकर रखें। उन्होंने शहरवासियों से कहा कि अगर सभी लोग अपने आसपास सफाई रखने लगें तो यह शहर पूरी तरह साफ-सुथरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें