फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर से अलग निकाला जाए गीला और सूखा कचरा : लोकेश

Mon, 10 Jun 2024 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा के नगरपालिका कार्यालय बैठक में मौजूद श्याम वेस्ट मैनेजमेंट के पदा​धिकारी व अन्य। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग स्थित नगर पालिका कार्यालय में सोमवार श्याम वेस्ट मैनेजमेंट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं व संस्थाओं ने कस्बे के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में श्रीश्याम वेस्ट मैनेजमेंट के समन्वयक और स्टैंड विद नेचर के अध्यक्ष लोकेश ने उपस्थित संस्थाओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग निकाला जाए। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने कस्बे को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखें। कचरे का उचित प्रबंधन इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाए और इसका सही प्रकार से निपटारा हो। बैठक में अधिकारी कपूर सिंह , एडवोकेट निश्चय रोहिल्ला, हनुमान प्रसाद, समाज कल्याण विकास समिति से काजल, निशिकांत टोनी ने अपने सुझाव रखे। सभी ने इस दिशा में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
कस्बे के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में भागीदार बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति जताई। उन्होंने बताया कि सामाजिक संस्थाओं व कार्यकर्ताओं के सहयोग से कुछ वार्ड को चिह्नित कर मॉडल के तौर स्थापित करेंगे। अनधिकृत कचरा पॉइंट को हटाने पर काम करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से श्रीश्याम वेस्ट मैनेजमेंट सुपरवाइजर विक्रम, अनूप, ललिता, विद्या देवी, सुरेंद्र शर्मा, एडवोकेट रामकिशन काजल, राजबीर, कंचन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें