फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे और बढ़ा नहरी पानी का इंतजार, अब 31 तक आएगा

विज्ञापन
पुराने जलघर में सूखा पड़ा पानी का टैंक। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। वाटर टैंकों को भरने के लिए 48 घंटे और नहरी पानी का इंतजार करना पड़ेगा। अब 31 मार्च की शाम तक नहर में पानी आएगा। इस वजह से एक दिन छोड़कर हो रही पानी की आपूर्ति में भी आधा घंटा से पौने घंटे की कटौती की जाएगी।
गर्मी बढ़ने से यमुना का जलस्तर भी काफी घट गया है। इसकी वजह से मांग के अनुरूप नहरी पानी नहीं मिलेगा। सिंचाई विभाग ने 29 मार्च तक सुंदर ग्रुप की नहरों में पानी आने की उम्मीद जताई थी, लेकिन सोमवार को सिंचाई विभाग मुख्यालय से संदेशा आ गया कि अब 31 मार्च को सुंदर ग्रुप की नहरों में पानी आएगा। दो दिन तक हांसी मुख्य ब्रांच में नहरी पानी बढ़ा दिया है। 48 घंटे तक हांसी ग्रुप में पेयजल आपूर्ति की डिमांड पुरी करने के लिए पानी दिया गया है। इसका खामियाजा भिवानी जिले के लोगों को भुगतना पड़ेगा, क्योंकि यहां जलसंकट पहले से ही विकट होता जा रहा है। सुंदर ग्रुप की नहरों में 2180 क्यूसेक का इंडेंट भेजा गया है, लेकिन इंडेंट के मुकाबले काफी कम पानी ही नहरों में आएगा। गर्मी के मौसम में पेयजल जरूरतों के साथ-साथ किसानों के खेतों में भी पानी की जरूरत है, ऐसे में अगर रास्ते में नहरी पानी चोरी होता है तो फिर टेल वाले गांवों व कस्बाई जलघरों के टैंक भी पानी के लिए तरस जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन

सुंदर ग्रुप में आठ तो जूई फीडर में चलेगा 16 दिन पानी
सिंचाई विभाग के दो दिन अतिरिक्त पानी हांसी ग्रुप को देने के बाद नए शेडयूल के हिसाब से सुंदर ग्रुप को केवल आठ दिन ही नहरी पानी मिलेगा, जबकि जूई फीडर में लगातार 16 दिन पानी चलेगा। सात अप्रैल तक सुंदर ग्रुप और 15 अप्रैल तक जूई फीडर में पानी चलने की उम्मीद है। भिवानी शहर के तीनों मुख्य जलघरों को सुंदर ग्रुप के जूई फीडर और मिताथल फीडर से पानी की आपूर्ति दी जाती है, ऐसे में अगर नहरों में पानी आता है तो टैंक भ सकते हैं।
31 की शाम तक आएगा पानी
पहले हमें 29 मार्च तक नहर में पानी मिलने के निर्देश थे, लेकिन 28 मार्च को नया आदेश आया है कि 31 मार्च की शाम तक पानी मिलेगा। अब दो दिन तक हांसी ब्रांच को अतिरिक्त पानी दिया गया है। हमें उम्मीद है कि डिमांड के अनुसार नहरों में पानी मिलेगा।
विज्ञापन

-राहुल शर्मा, कार्यकारी अभियंता, जूई वाटर सर्विसेज सिंचाई विभाग भिवानी।
बढ़ जाएगी मुश्किल
पुराने जलघर में पानी नहीं है। इसलिए निनान व डाबर कॉलोनी के जलघरों से ही शहरी पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। दो दिन और नहरी पानी नहीं मिलने से मुश्किल काफी बढ़ जाएगी।
-प्रवीण जांगड़ा, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा पब्लिक हेल्थ विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें