फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद की करेगी मध्यस्थता, विवाद सुलझाने के लिए मांगें 20 दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विद्यानगर कॉलोनी स्थित माता छत्रेश्वरी मंदिर को लेकर हुए विवाद को लेकर रविवार को औद्योगिक पुलिस थाना में दोनों पक्षों के लोगों की बैठक हुई। इस बीच विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। परिषद पदाधिकारियों ने इस विवाद को सुलझाने के लिए 20 दिन का समय मांगा। इस पर दोनों ही पक्ष सहमत हो गए। इस दौरान मंदिर में किसी भी तरह की कोई गतिविधि नहीं किए जाने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

विद्यानगर कॉलोनी के छत्रेश्वरी माता मंदिर में ऊंची आवाज में घंटी बजाकर पूजा करने व अनुयायियों द्वारा कॉलोनी में लाउड स्पीकर बजाकर फेरी लगाने पर विवाद गहरा गया था। कॉलोनी में विवाद न बढ़े, इसको लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को रविवार दोपहर को पुलिस थाने में बुलाया था। विद्यानगर कॉलोनी वासी कप्तान शेर सिंह, क्रांति, सन्नी, प्रदीप ने बताया कि मंदिर को लेकर कोई विवाद नहीं है और मंदिर की स्थापना पर भी किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं हैं, उनकी आपत्ति सिर्फ मंदिर की आड़ में चलाई जा रही गतिविधियों को लेकर है। कॉलोनी में बाहर के लोग आकर यहां धार्मिक आस्था के नाम पर जो आडंबर कर रहे हैं, उसी को लेकर विवाद बढ़ा है। वे चाहते हैं कि मंदिर के अंदर पूजा पाठ शांति पूर्वक हो, जिससे आसपास के लोगों या फिर पूरी कॉलोनी को किसी तरह की कोई परेशानी न झेलनी पड़े। वहीं मंदिर पक्ष से भी काफी लोग बैठक में पहुंचे। मंदिर के पुजारियों ने भी अपना पक्ष पुलिस व विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों के समक्ष रखा। जिस पर भी बैठक में मौजूद सभी लोगों आपसी विचार्र किया। औद्योगिक पुलिस थाना एसएचओ रणबीर सिंह ने पूरा मामला विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों के सामने रखा। जिसके बाद परिषद ने विवाद सुलझाने के लिए 20 दिन का समय मांगा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद कॉलोनी के लोगों से भी मंदिर व इसकी गतिविधियों को लेकर लोगों की राय जानेगी और फिर इसके बाद ही कोई फैसला लेगी। इस पर थाने में मौजूद दोनों पक्षों के लोगों ने भी आपसी सहमति जता दी। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के पवन बंसल, वरुण बजरंगी सहित विद्या नगर कॉलोनी के लोग मौजूद रहे।
मंदिर को लेकर हुए विवाद में थाने के अंदर दोनों पक्षों की बैठक हुई। इस विवाद को सुलझाने के लिए विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों ने 20 दिन का समय मांगा है। इस पर विश्व हिंदू परिषद ही अंतिम निर्णय लेगी, जो दोनों पक्षों को मान्य होगा। इस पर सहमति बनी है। कॉलोनी में माहौल शांतिपूर्वक है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणबीर सिंह, एसएचओ, औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें