फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में नागरिक अस्पताल में कार्रवाई करते राजकीय रेलवे पुलिस - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिले में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसों की सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों मामलों में मृतकों के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पहला मामला सिरसा घोघड़ा का है। गांव सिरसा घोघड़ा निवासी ओमबीर ने बताया कि उसका भाई 55 वर्षीय सोमबीर सरकारी कर्मचारी था। वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार शाम करीब छह बजे वह गांव बामला के नजदीक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस चौकी से एसआई धर्मबीर सिंह हादसा स्थल पर पहुंचे, जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई ओमबीर के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
वहीं, दूसरा मामला हनुमान गेट क्षेत्र का है। हनुमान गेट क्षेत्र निवासी अशोक ने बताया कि उसका 30 वर्षीय बेटा सूर्यकिरण बैंडबाजा का काम करता था, जोकि अविवाहित भी था। सूर्यकिरण पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार रात करीब 11 बजे लोहारू रोड रेलवे फाटक के नजदीक वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों न इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई
मृतक सूर्यकिरण के पिता अशोक और मृतक सोमबीर के भाई ओमबीर के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

-एसआई धर्मबीर सिंह, जांच अधिकारी, राजकीय रेलवे पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें