फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में कोरोना के दो नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
गांव तिगड़ाना में आयोजित शिविर में टीका लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। साथ में है सीएमओ डॉ. सपना गहलावत - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना का संक्रमण भले ही कम हो गया है, लेकिन इसका खतरा अभी भी बना है। मंगलवार को जिले में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं, इसी के साथ जिले में सक्रिय केस सात हो गए हैं, जिनमें दो मामले शहर से हैं और पांच मामले ग्रामीण क्षेत्र के हैं। कोरोना की वजह से अब तक जिले भर में 653 मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले भर में लगातार वैक्सीनेशन कैंप जारी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते मंगलवार को जिले भर से 2142 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कोरोना के 1807 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इसी के चलते लोगों में भी सैंपल देने और वैक्सीनेशन को लेकर जुट रही भीड़ में जाने से भय बना हुआ है। मंगलवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं, जबकि मंगलवार को कोरोना से किसी की जान नहीं गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी वैक्सीनेशन का अभियान तेज कर दिया है, वहीं कोरोना जांच के लिए भी लोग आगे आ रहे हैं।
नियमों का पालन करें
कोरोना संक्रमण के मंगलवार को दो नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से अनुरोध कर रहा है कि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से नहीं टला है, इसलिए कोविड नियमों की पालना बहुत जरूरी है। ज्यादा भीड़ में जाने से बचें और हमेशा मुंह पर मास्क लगाकर रखें। छोटे बच्चों के लिए भी कोविड नियमों का पालन आवश्यक रूप से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें