फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो बदमाशों ने छीनी गाड़ी, मोबाइल और पर्स, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बवानीखेड़ा के गांव धनाना के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति से उसकी गाड़ी, पर्स और मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया और फिर भाग गए। मामले की सूचना मुंढाल पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने इस संबंध में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव पुर निवासी आशीष ने बताया कि उसके पास महेंद्रा मैजिक गाड़ी है। जिसे वह हांसी से गुरुग्राम कच्चे कोयले की सप्लाई में चलाता है। सोमवार शाम करीब चार बजे वह गाड़ी से गांव पुर जा रहा था। जब वह धनाना से करीब चार किलोमीटर दूर था तभी पीछे से दो बदमाश पल्सर बाइक पर आए और उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवा लिया। आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी से नीचे उतारा और फिर उसका पर्स जिसमें आठ हजार रुपये की नकदी थी। आरोपियों ने उसकी गाड़ी की चॉबी व जेब से पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया और फिर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
मुंढाल पुलिस चौकी के एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आशीष की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ स्नेचिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें