फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला के बैग से पर्स व मोबाइल चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 May 2024 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम की टीम ने दो आरोपियों को भिवानी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सिटी स्टेशन राजीव काॅलोनी निवासी नवीन व जैन चौक निवासी गौरव के रूप में हुई है। कलाली निवासी एक महिला ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि पांच मार्च को वह रोहतक गेट पर बस के इंतजार में खड़ी थी। तभी चोर उसके बैग से एक पर्स व मोबाइल फोन चोरी करके ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए वीरवार को सीआईए स्टाफ प्रथम के मुख्य सिपाही सुनील कुमार ने महिला का पर्स व मोबाइल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को भिवानी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस को आरोपियों के पास दस हजार रुपये व एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी नवीन जूस की रेहड़ी लगता है। वहीं आरोपी गौरव फ्रूट की रेहड़ी लगता है। आरोपियों ने अपने नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें