फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वैश्य कॉलेज में युवक पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना शहर पुलिस ने वैश्य कॉलेज भिवानी में युवक के साथ मारपीट करके के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यश उर्फ आशु निवासी सरोघयान की ढाणी नया बाजार भिवानी व ईशान उर्फ ईशु निवासी तायान पाना भिवानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विनोद निवासी मिनी बाईपास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वैश्य कॉलेज में वह उसके दोस्त को लेने के लिए गया था। वे वहां कॉलेज के कमरे में बैठे हुए थे। तभी वहां पर कुछ लड़के आए और जिन्होंने आते ही नुकीले हथियार से हमला कर दिया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर भिवानी के मुख्य सिपाही दीपक ने वैश्य कॉलेज में कमरे में बैठे व्यक्ति पर नुकीले हथियार से हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने आरोपियों को जमानत पर रिहा किया है।

भगोड़े को गिरफ्तार कर किया पेश

भिवानी। मंगलवार को थाना शहर के सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र ने एक भगोड़े आरोपी को शहर भिवानी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सत्यवान निवासी बड़सी थाना बवानीखेड़ा के रूप में हुई है। आरोपी को भारतीय न्याय संहिता के तहत थाना शहर भिवानी में दर्ज अभियोग में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें