फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने मारी मुर्गों से भरी गाड़ी को टक्कर, 300 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ट्रक चालक ने मुर्गों से भरी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी में सवार मुर्गों में से 300 मुर्गों की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक भी अपने ट्रक में फंस गया, जिसे क्रेन बुलाकर बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

वहीं गाड़ी चालक ने मुर्गों की मौत व गाड़ी को क्षति पहुंचने पर मामले की शिकायत जूईकलां पुलिस थाने में दी। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने का केस दर्ज हुआ है।
गांव तिगड़ाना निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने गांव के ही राहुल के साथ गाड़ी लेकर नौ जनवरी को ढिगावा गया था। गाड़ी दीपक चला रहा था, जबकि राहुल हेल्पर के तौर पर मौजूद रहा। वे ढिगावा से 3060 मुर्गे लेकर भिवानी की तरफ आ रहे थे तो कुडलबास और ढिगावा के बीच सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे के बाद गाड़ी में भरे 300 मुर्गों की मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक के केबिन में ही फंस गया। जिसके लिए क्रेन बुलानी पड़ी और उसे बाहर निकलवा अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में उनकी गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद दूसरे वाहन का इंतजाम कर बाकी मुर्गों को दिल्ली ले जाया गया। दीपक ने बताया कि ट्रक चालक शराब के नशे में था और इसी वजह से उसने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। मामले की शिकायत जूईकलां थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें