फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना लकी ड्रॉ में निकलेगा ट्रैक्टर, बुलेट, स्कूटी और दूध निकालने की मशीन : जेपी दलाल

विज्ञापन
अधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा लेते कृषिमंत्री जेपी दलाल। संवा? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सेक्टर 13 के सामने खाली मैदान में 25 से 27 फरवरी को होने वाली राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में रोजाना लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। इसमें एक ट्रैक्टर, बुलेट, महिलाओं के लिए स्कूटी और दूध निकालने की मशीन शामिल है। प्रदर्शनी में प्रदेश भर से एक लाख से अधिक किसान और पशुपालक व आमजन आएंगे।
विज्ञापन

कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल बुधवार को राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद यह प्रदेश का पहला बड़ा राज्य स्तरीय आयोजन है, जिसमें किसान और पशुपालक व आमजन शामिल होंगे। प्रदर्शनी के दौरान तीनों दिन लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि पशु प्रदर्शनी में 12 प्रजाति के पशुओं में 53 श्रेणियों की प्रतियोगिता होंगी। पशु प्रदर्शनी के दौरान गाय, भैंस, बैल, खागड़, भेड़, बकरी, मेंढ़े, ऊंट, घोड़े, सूअर व गधों की भी प्रतियोगिताएं होंगी। मुर्राह नस्ल, हरियाणा नस्ल, साहीवाल व विदेशी गायों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। कृषि मंत्री ने मुख्य कैटल लाइन, रैंप, पंडाल, सांस्कृतिक मंच, सेमिनार और प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदर्शनी की तैयारियों में किसी प्रकार की कमी न रहे।
राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, सीएम समापन
प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 25 फरवरी को प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे और दोपहर को केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला मुख्य अतिथि होंगे। प्रदर्शनी के दूसरे दिन 26 फरवरी को केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बाल्यान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। समापन पर 27 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी मंत्रीगण, सांसद और विधायक को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन

पशुपालकों को मिलेंगे टोकन
पशुधन विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक एवं पशु प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी डॉ. एसके बागोरिया और उपनिदेशक एवं को-नोडल अधिकारी डॉ. सुखदेव राठी ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान जो लोग बसों में सवार होकर आएंगे, उनको टोकन दिया जाएगा और जो लोग पशु प्रदर्शनी में अपने उत्तम नस्ल के पशु लेकर आएंगे, उनको टोकन मिलेगा। इन सभी को मिलाकर उनमें से ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ में जो भी भाग्यशाली होगा, मुख्य अतिथि के हाथों को उसको इनाम मिलेगा। यह ड्रॉ प्रदर्शनी के तीनों दिन निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस भी व्यक्ति का ड्रॉ में नाम निकलेगा, उसको उस समय मौके पर मौजूद रहना जरूरी है। मौके पर मौजूद भाग्यशाली किसान और पशुपालक को ही इनाम दिया जाएगा।
प्रदर्शनी में दिखेगी शान की घुड़चाल और बादशाह का दम
पशु प्रदर्शनी के दौरान दुधारू पशुओं के साथ-साथ घोड़े और घोड़ियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। नोडल अधिकारी डॉ. एसके बागोरिया ने बताया कि प्रदर्शनी में ऑल इंडिया मारवाड़ी शो में पूरे देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने वाली गांव बोहर से आशीष नांदल की शान नामक घोड़ी भी आएगी, जिसकी पहचान उसकी आकर्षक चाल है। यह घोड़ी रैंप पर अपना जलवा बिखेरेगी। इसी प्रकार प्रदर्शनी में अंबाला से भजन सिंह का सफेद रंग का बादशाह घोड़ा भी आएगा, जो अपना दम दिखाएगा। प्रदर्शनी में ऊंट के करतब भी देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें