फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोन क्रेशर से हथियार दिखाकर रुपये छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सीआइए वन पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम की टीम ने स्टोन क्रेशर पर हथियार के बल पर रुपये छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग एक स्विफ्ट कार व दो पिस्टल एवं छह कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि हिसार निवासी नरेश ने तोशाम पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया था कि वह स्टोन क्रेशर पर मुंशी है। 14 अगस्त को ऑफिस में तीन व्यक्ति घुस गए और पिस्टल के बल पर उससे रुपये छीनकर भाग गए। यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी। तोशाम पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
सीआईए प्रथम के एएसआई सत्यवान की टीम ने स्टोन क्रेशर जोन ऑफिस में मुुंशी से हथियार के बल पर रुपये छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गांव बापोड़ा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान संजीव उर्फ बंटी, राकेश व कृष्ण कुमार निवासी पिंजोखरा के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई एक स्विफ्ट कार, दो पिस्टल, छह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। इस दौरान पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें