फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 स्थानों पर 5516 लोगों को लगाया टीका

विज्ञापन
वाररूम में वैक्सीन लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बुधवार को 27 स्थानों पर 5516 लोगों को टीका लगाया। विभाग ने छह हजार लाभार्थियों को टीका लक्ष्य लिया था, इसमेें से विभाग ने 92 फीसदी लक्ष्य को प्राप्त किया है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को तीन डोज, फ्रंट लाइ वर्कर को तीन डोज, 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 3713 डोज, 45-60 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 1155 डोज, वहीं 60 साल से अधिक आयु के लाभार्थियों को 642 डोज लगाई है। विभाग ने जिले भर में अब तक 567828 को वैक्सीन के टीके लगाए हैं।
टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को विशाल शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग नागरिक अस्पताल सहित 150 केंद्रों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन करेगा। इसके लिए विभाग ने 25 हजार लाभार्थियों को वैक्सीनेेशन करने का लक्ष्य किया है। मेगा शिविर के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास 44850 कोविशील्ड और 7920 कोवाक्सिन की डोज है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का एक मरीज मिला
भिवानी। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण के आठ सक्रिय केस हो गए हैं। लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के नतीजे के रूप में ही कोरोना संक्रमण के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 653 मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 1900 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट वीरवार दोपहर बाद तक आएगी। वहीं जिले के 1955 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। जिले में आठ कोरोना संक्रमितों में से दो शहरी और छह ग्रामीण क्षेत्र से है। ग्रामीण क्षेत्र में कैरू सीएचसी से एक, लोहारू से एक, मानेहरू में एक, मीरान से तीन मरीज हैं।
52 फीसदी हो चुका टीकाकरण
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग 16 जनवरी से लगातार टीकाकरण अभियान चला रहा है। जिले भर में तय लक्ष्य का 52 फीसदी लाभार्थियों को टीकाकरण हो चुका है। टीके की रफ्तार बढ़ाने के लिए शुक्रवार को मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभाग के पास वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक है।
विज्ञापन

- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें