फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली जीपीए से जमीन धोखाधड़ी करने का तीसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना सिवानी पुलिस ने 72 कनाल 19 मरला जमीन की नकली जीपीए तैयार करके जमीन धोखाधड़ी से नाम करवाने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सोनिया वासी दिल्ली ने थाना सिवानी पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता ठाकरदास वासी सिवानी की 26 सितंबर 2008 को मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उनकी कृषि भूमि शिकायतकर्ता की माता के नाम हो गई थी। उसके बाद माता का देहांत तीन फरवरी 2020 को हो गया। सिवानी निवासी कुछ व्यक्तियों ने गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से कृषि भूमि की नकली जीपीए तैयार करके दो रजिस्ट्री बुधराम की लड़की व एक अन्य महिला के नाम पर धोखाधड़ी से जमीन नाम करवा दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कर रही है। इस मामले में मंगलवार को थाना सिवानी के उप निरीक्षक सज्जन सिंह ने नकली जीपीए तैयार करवा कर धोखाधड़ी से जमीन नाम करवाने के मामले में तीसरे आरोपी को सिवानी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बुधराम वासी सिवानी के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें