फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी से पेपर पास कराने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने हरियाणा पुलिस के सिपाही भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी से पेपर पास कराने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाने में सुरक्षा एजेंट ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि भिवानी जिले में एक गिरोह सक्रिय है जो हरियाणा पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा 2021 में परीक्षार्थी की जगह किसी दूसरे को बैठाकर परीक्षा दिला रहा है और फर्जी परीक्षार्थी के जाली दस्तावेज भी तैयार किए जा रहे हैं। गिरोह के सदस्य फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा में बैठाकर पेपर पास कराते थे। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। सीआईए द्वितीय के एएसआई सुभाषचंद्र ने तीसरे आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया। उसकी पहचान विवेक निवासी जींद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में अन्य आरोपियों की धरपकड़ में भी पुलिस सरगर्मी से जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें