फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट में बने कमरे के ताले चटका चोर ले उड़े सामान, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ढाणा लाडनपुर रोड स्थित एक खाली प्लॉट में बने कमरे के ताले चटकाकर चोर सामान ले गए। चोरी की इस वारदात की जानकारी सदर पुलिस थाना में दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर प्रारंभिक जांच के बाद चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में हनुमान गेट गली नंबर एक निवासी रामभगत ने बताया कि उसका ढाणा लाडनपुर रोड पर प्लॉट है। जिसके अंदर एक कमरा व बाथरूम बना हुआ है। कभी कभार ही प्लॉट में जाते हैं। एक मई को उसका बड़ा बेटा राहुल प्लॉट संभालने के लिए गया था। उसने मेन गेट का ताला खोला और अंदर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर पहुंचकर देखा तो चोर दो इलेक्ट्रोनिक्स बोर्ड, करीब 10-12 फैंसी लाइटें, वॉशबेसन और सबमर्सिबल पंप मोटर के अलावा टोंटी चोरी कर ले गए। सदर पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज मर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें