हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सभी स्थायी और अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं संस्कृत विद्यापीठ/गुरुकुल शैक्षिक सत्र 2021-22 कक्षा 9वीं व 11वीं की एनरोलमेंट सूची चार से 19 मई तक डाउनलोड कर सकेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सभी स्थायी/अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं संस्कृत विद्यापीठ/गुरुकुल के मुखिया चार से 19 मई, तक शैक्षिक सत्र 2021-22 कक्षा 9वीं व 11वीं की एनरोलमैंट सूची बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर विद्यालय पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि के बाद विद्यालय एवं संस्कृत विद्यापीठों/गुरुकुल की मांग अनुसार 200 रुपये प्रति सूची जमा करवाने उपरांत ही डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त यदि किसी विद्यालय द्वारा डाउनलोड की गई एनरोलमेंट सूची में दिए गए विवरणों में कोई शुद्धि करवानी है, तो संबंधित विद्यालय एवं संस्कृत विद्यापीठ/गुरुकुल 31 मई तक व्यक्तिगत तौर पर रिकार्ड सहित 300 रुपये प्रति शुद्धि शुल्क के साथ ऑफलाइन शुद्धि करवा सकते हैं।