फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेज में 5 साल कम उम्र दिखा खेली स्कूली खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम में 26 से 30 नवंबर तक हुई जिला स्कूली खेल प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी ने फर्जी दस्तावेजों के साथ भाग लिया। मामला सामने आने के बाद सीडब्ल्यूसी ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा विभाग ने बच्चे के स्कूल को पत्र लिखकर इस बारे में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में एक बच्चे ने बॉक्सिंग के मुकाबलों में भाग लिया। 30 नवंबर को हुए मुकाबलों में कुछ बच्चों के अभिभावकों ने बच्चे की रिकॉर्ड में दी गई उम्र पर एतराज जताया। अभिभावकों का कहना था कि बच्चे की जो उम्र दी गई है, वह उससे ज्यादा का दिख रहा है। इस पर जांच की गई तो उसके दस्तावेजों में पांच साल का अंतर होना पाया गया।
सीडब्ल्यूसी के पास पहुंचा मामला
एक दिसंबर को तिगड़ाना निवासी ईशान प्रताप ने सीडब्ल्यूसी में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की शिकायत सीडब्ल्यूसी के पास पहुंची तो इसकी जांच कराई गई। जांच में यह सामने आया कि जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे की जन्मतिथि 28 दिसंबर 2003 दर्ज है, जबकि प्रतियोगिता के दौरान दिए गए दस्तावेजों में उसकी उम्र तीन अगस्त 2008 दर्शाई गई है। इस पर सीडब्ल्यूसी ने मामले में कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सामने वाले खिलाड़ी पर हावी हो रहा था खिलाड़ी
ईशान प्रताप ने बताया कि आरोपी खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी पर तुरंत हावी हो जा रहा था। पांच साल ज्यादा उम्र होने के कारण वह प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को तुरंत हरा देता था। इन सबसे से उन्हें शक हुआ और उन्होंने इस बारे में शिकायत दी।
पत्र लिखकर स्कूल से मांगा जवाब
जिला बाल कल्याण समिति ने मामले में कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा। इस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आरोपी खिलाड़ी के स्कूल को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी मांगी है। स्कूल से जानकारी मिलने के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन::
खिलाड़ी की शिकायत मिलने के बाद जांच की गई। जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद आरोपी खिलाड़ी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है।
- सत्येंद्र तंवर, सदस्य, बाल कल्याण समिति
वर्जन::
सीडब्ल्यूसी से पत्र मिलने के बाद आरोपी खिलाड़ी के स्कूल को पत्र जारी कर इस बारे में सारी जानकारी मांगी गई हैं। स्कूल का जवाब मिलने के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- वीरेंद्र, एईईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें