फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की नंबर प्लेट लेने भिवानी आ रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बीरण से भिवानी में बाइक की नंबर प्लेट लेने आ रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मामले की सूचना औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने शनिवार सुबह शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। छोटे भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव बीरण निवासी सूर्यप्रकाश ने बताया कि उसका बड़ा भाई 30 वर्षीय सूर्यकांत शनिवार सुबह घर से बाइक की नंबर प्लेट लेने के लिए बाइक से भिवानी आ रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में किसी अज्ञात वाहन के साथ उसका हादसा हो गया। सूर्य प्रकाश ने बताया कि उसके पास छोटे भाई विकास का फोन आया, जिसने इस सड़क हादसे की जानकारी दी। उसके भाई को शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। सूर्यप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें