फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने जांचे कांटे, दो में मिली गड़बड़ी तो किया जुर्माना

विज्ञापन
बवानीखेड़ा में कांटों में गड़बढ़ी की जांच करते अधिकारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। वेयर हाऊस के कांटों में गड़बड़ी के मामले सामने आने के बाद सोमवार को एसडीएम की अगुवाई में विभिन्न विभागों की टीम बवानी खेड़ा पहुंची। यहां एसडीएम संदीप अग्रवाल, डीएफएससी अनिल कालरा, नाप तोल विभाग से नवील ढुल, मार्केट कमेटी से योगेश शर्मा, हीरा लाल, हेफैड, वेयर हाउस के कई अधिकारी पहुंचे। इन्होंने सात घंटे तक छह से अधिक धर्म कांटो की जांच हुई। इसमें वेयर हाउस और विश्वकर्मा धर्मकांटा के कांटे में गड़बड़ी पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार को वेयर हाउस कांटो में गड़बड़ी पर आढ़तियों ने रोष जताते हुए अनाजमंडी को ताला लगा दिया था। आढ़तियों ने एफसीआई अधिकारियों सहित ठेकेदारों पर मिलीभगत के आरोप लगाए थे। आढ़तियों ने 500 क्विंटल से ज्यादा की गड़बड़ी के आरोप लगाये। एसडीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि आढ़तियों की मांग पर सभी धर्मकांटों पर चेंकिंग अभियान चलाकर नाप तोल किया गया गया। ज्यादातर कांटों में थोड़ा बहुत फर्क पाया गया, परंतु विश्वकर्मा धर्मकांटा तथा वेयरहाउस धर्मकांटा में वजन में ज्यादा फर्क पाया गया। इसके चलते दोनों फर्मों का चालान किया गया है। जब तक दोनों फर्म जुर्माना अदा पर नहीं करेगी, तब तक दोनों धर्मकांटों पर कोई नाप तोल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें