फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आरोपी युवक की मां ने पुलिस पर लगाए बेटे के एनकाउंटर करने की कोशिश का आरोप

Thu, 25 Jul 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव चांग की रहने वाली नीतू ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर सीआईए के पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में नीतू ने बताया कि उसके दो बेटे है, जिसमें गौरव व सौरव है। गौरव काफी समय से पुलिस विभाग के लिए मुखबिर का काम कर रहा था। पिछले दिनों गांव ढाणी चांग में हुई एक चोरी के बाद अचानक उसके बेटे गौरव को पुलिस ने भगा दिया। इसके बाद पूरी जानकारी उसके बेटे गौरव ने उसे फोन पर दी। उसके बाद उसके छोटे बेटे सौरव को भी पुलिस ने उठा लिया, जो आज तक पुलिस गिरफ्त में हैं। नीतू ने बताया कि वीरवार सुबह पांच बजे गौरव का फोन उसके पास आया वह बहुत ज्यादा डरा हुआ था। उसके बताया कि उस पर भिवानी पुलिस ने उत्तर प्रदेश में फायरिंग की है। इसमें वह अपनी जान बचाकर भागा हुआ है। साथ ही गौरव ने बताया कि वह भिवानी पुलिस अधीक्षक से मिलकर उनको भिवानी सीआईए के बहुत गहरे राज बताना चाहता है, लेकिन पुलिस उसका एनकाउंटर करना चाहती है।
विज्ञापन

10 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए चोर
14 जुलाई को ढाणी चांग में हुई चोरी मामले में करीब 11 दिन बाद भी भिवानी पुलिस के हाथ खाली है। इस चोरी में अज्ञात चोर ढाणी चांग जिम संचालक बजरंग चौहान के घर करीब पांच लाख रुपये के गहने व नकदी चोरी कर ले गए थे। कई बार भिवानी पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद भी पुलिस अज्ञात चोरों तक नहीं पहुंची है। वहीं, इस बारे में बजरंग चौहान ने बताया कि उसने भिवानी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के साथ कई अन्य जरूरी बात बताई है, जिनसे चोरी का खुलासा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भिवानी पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। बजरंग चौहान ने बताया कि जल्द ही इस मामले में चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो गांव की पंचायत करके बड़ा फैसला लिया जाएगा। जिसके लिए जिम्मेदार भिवानी प्रशासन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें