फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट लेवल टू की परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र की बिल्डिंग से नीचे गिरी छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एचटेट लेवल टू की रविवार दोपहर को परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही एक छात्रा राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की बिल्डिंग से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में छात्रा को नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया वहीं काफी ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण उसके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हो गए। फिलहाल छात्रा बेसुध हालत में है, जिसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर किया गया है। वहीं मामले की सूचना भी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार को हांसी रोड स्थित राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में एचटेट लेवल-2 की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा था। शहर के आंबेडकर कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय रिंकू भी बॉयोमीट्रिक जांच होने के बाद अपने कक्ष की ओर बढ़ रही थी कि इसी दौरान उसके सामने बंदर आ गया। जिससे बचने के लिए वह दौड़ने लगी और इसी दौरान वह बिल्डिंग पर काफी ऊंचाई से नीचे गिर गई। नीचे गिरने के बाद छात्रा बेसुध हो गई। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया वहीं परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद उसके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि रिंकू बिल्डिंग से नीचे कैसे गिरी, क्योंकि वे परीक्षा केंद्र के बाहर ही खड़े थे वहीं छात्रा के होश में आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल परीक्षा केंद्र के अंदर मौजूद अन्य छात्राओं के अनुसार परीक्षा केंद्र में बंदर घुस गए थे। जिनके डर से वह बचकर भाग रही थी। एचटेट लेवल टू परीक्षा शुरू होने से पहले हुई इस घटना की वजह से परीक्षा केंद्र में भी अफरा-तफरी मच गई। वहीं सुरक्षा के लिए तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभाला।
वर्जन
परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे उसके नीचे गिरने की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छात्रा भी अभी होश में नहीं है। होश में आने के बाद ही पुलिस उसके बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवींद्र कुमार, एसएचओ, सिटी पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें