फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को लाठी मार किया अधमरा, हवलदार बोला- हमारा इलाज करवाना काम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दिनोद रोड स्थित ब्रह्मा कॉलोनी में रविवार एक व्यक्ति ने गली में बैठे कुत्ते को लाठी से हमला कर अधमरा कर दिया। कुत्ते के मुंह से खून निकल रहा था। उसे तड़पता देखकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। वहीं क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि कुत्ते पर हमला करने वाले ने वहां मौजूद महिलाओं से भी अभद्रता की और उनके साथ बदसलूकी की। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ वहीं मामले की शिकायत 112 नंबर पर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर बीटीएम पुलिस चौकी से हवलदार संजय पहुंचे। वहीं मौके पर मौजूद युवकों ने घायल कुत्ते का इलाज कराने के लिए पुलिसकर्मी को चिकित्सक के पास फोन करने का अनुरोध किया, मगर पुलिस कर्मी ने कहा कि ये उनका काम नहीं है। पुलिसकर्मी कुत्ते को तड़पता छोड़कर ही वापस चला गया। इसकी जानकारी जब गो रक्षा दल सदस्यों को लगी तो कामधेनु जीव उपचार ट्रस्ट के महासचिव संजय परमार वहां पहुंचे। फोन पर उन्होंने चौकी इंचार्ज व हवलदार से भी बात की। आरोप है कि फोन पर भी पुलिस कर्मचारियों ने गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए बदसलूकी की और घायल कुत्ते के इलाज कराने में कोई सहयोग नहीं किया। पुलिस कर्मचारियों की संवेदनहीनता की शिकायत भी सिटी पुलिस थाना के एसएचओ को संजय परमार ने कर दी। संजय परमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करना चाहिए था और घायल कुत्ते को उपचार दिलाने के लिए चिकित्सक के पास भी फोन करना चाहिए था, लेकिन दोनों ही मामलों में पुलिस ने संवेदनहीनता बरती और गैर जिम्मेदाराना काम किया है। इस पर चौकी इंचार्ज और हवलदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए।
वहीं, ब्रह्मा कॉलोनी वासी चांदकौर ने बीटीएम चौकी इंचार्ज को शिकायत देकर कुत्ते पर लाठी से हमला कर उसे अधमरा करने व महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को शिकायत देने वालों में रिंकू, संतोष, मुकेश, सुनीता, मोनिका, कृष्णा, सोनिया, रिंपी शामिल थी। बाद में गो सेवकों ने गाड़ी में बैठाकर कुत्ते का पशु चिकित्सक से उपचार भी कराया। मामले में बीटीएम पुलिस चौकी इंचार्ज रोहताश ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां विवाद को सुलझा दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें