फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से लापता युवक का पुराने कुंड में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल । छह दिन पहले घर से घूमने निकले कस्बे के वार्ड नंबर तीन के युवक का शव एक पुराने कुंड में पड़ा मिला। जिस कुंड में युवक का शव मिला है वह उसके घर से करीब सौ मीटर दूरी पर है। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक के शव को कुंड से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने एक फरवरी को बहल पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। युवक के पिता बलवान सिंह ने बताया था कि उसका 18 वर्षीय बेटा अंकित सुबह घूमने के लिए जाता था। 31 जनवरी को सुबह पांच बजे वह घर से घूमने के लिए निकला था, पर उसके बाद से नहीं लौटा। इस बीच युवक के घर के पास एक फार्म हाउस में बने एक पुराने कुंड के पास रविवार को जब वहां का केयरटेकर गया तो उसे कुंड से बदबू आई, तो उसे शक हुआ। उसने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जब जांच की। पुलिस ने कुंड से लाश को निकाला तो स्थानीय लोगों के अलावा परिजनों ने उसकी पहचान अंकित के रूप में की। पुलिस युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहारू लेकर गई। वहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया। पुलिस जांच अधिकारी उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर युवक की गुमशुदगी का केस दर्ज किया हुआ है। परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें