फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नप घोटाले के असल आरोपियों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
नगर परिषद घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन करते विभिन्न जनसंगठनों के ल - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी बचाओ आंदोलन के बैनर तले विभिन्न लोगों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया और हांसी गेट चौक पर धरना देकर रोष जताया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक पुलिस इस घोटाले के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के तहत नगर परिषद का घेराव किया जाएगा और शहर वासियों को इस घोटाले के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को भिवानी बचाओ आंदोलन के बैनर के नीचे शहर के सामाजिक कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और नगर परिषद भिवानी में हो रहे करोड़ों रुपये के घोटाले व भ्रष्टाचार के विरोध में नेहरू पार्क में इकट्ठे हुए। यहां से हांसी गेट तक रोष प्रदर्शन किया और हांसी गेट पर बीच सड़क धरना दिया। रोष प्रदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से मांग रखी कि घोटाले के मुख्य आरोपी पदाधिकारियों व अधिकारियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए व इस घोटाले की सीबीआई से जांच करवाई जाए।
समाजसेवी महावीर डालमिया व सामाजिक कार्यकर्ता सुशील वर्मा के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया। शहरवासियों ने जिला प्रशासन व नगर परिषद भिवानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबी लड़ाई छेड़ने का आह्वान करते हुए यह निर्णय लिया कि सोमवार को सुबह दस बजे नेहरू पार्क में नगर वासी दोबारा इकट्ठे होंगे और शहर के मुख्य बाजारों में से होते हुए व भिवानी के नागरिकों को जागरूक करते हुए हालू चौक में घोटाले के मुख्य आरोपियों का पुतला फूंकेंगे। महावीर डालमिया और सुशील वर्मा ने यह भी एलान किया गया कि बुधवार को नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जब तक पुलिस घोटाले के मुख्य आरोपी निवर्तमान चेयरमैन, दूसरे संलिप्त पार्षद व नगर परिषद के बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं करेगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

समस्त भारतीय पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने कहा कि वह एक आम शहरवासी की तरह नगर परिषद के घोटालों के विरोध में चलाए जाने वाले आंदोलन में शामिल होकर शहरवासियों का साथ देंगी। आम आदमी पार्टी के नेता ललित अग्रवाल ने कहा कि वह एक पार्टी के कार्यकर्ता न होकर आम शहरवासी के तौर पर इस आंदोलन में शामिल हुए हैं और कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेंगे। नगर परिषद के चेक घोटाले में मुख्य शिकायतकर्ता सुदर्शन जिंदल ने भी कहा कि पुलिस बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी करेगी। शौर्य वाला मंदिर घोटाले के शिकायतकर्ता राज कुमार दिनोदिया ने जिला प्रशासन पर घोटालों की मिलीभगत होने का आरोप लगाते हुए कहा कि घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता नगर परिषद कर्मचारी सुरेश कुमार हैं और वह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
निवर्तमान नगर पार्षद सुशीला पूनिया ने पंचायत के समक्ष घोषणा की कि उन्होंने पहले दिन से चेयरमैन की कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज उठाई है। शहर वासियों को अनाज मंडी प्रधान हनुमान प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता मीना जांगड़ा, अपना भारत मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र तंवर, दलबीर उमरा, रणवीर भाटी, रामकिशन हलवासिया, इंद्रपाल सिंह, आरके शर्मा व रमेश वर्मा ने भी संबोधित किया।
प्रदर्शन में राकेश लंबा, सुनील सिन्हा, हेमंत कौशिक एडवोकेट, रोहित सिंह, राकेश कुमार, धर्मेंद्र, हर्ष जांगड़ा, धर्मेंद्र रोहिल्ला, मास्टर वेद प्रकाश जोगी, नरेश गोयल, रामकिशन शर्मा, नरेंद्र, राकेश वर्मा भानगढ़, जनक सिंह नंबरदार हरीपुर, रामअवतार ठेकेदार, संजय अग्रवाल, संजय गुप्ता, महावीर सोनी बबलू प्रजापति, दलवीर उमरा, सोनू इन्वर्टर वाले, जय भगवान गुप्ता, रामनरेश ग्रेवाल, धर्मवीर सिंह रिटायर्ड, मधु ,सरोज जांगड़ा, मीना जांगड़ा ,नीलम अग्रवाल, रमेश वर्मा, ललित शर्मा, प्रधान इंद्रपाल, दिनेश गुप्ता, मुकेश शर्मा ढाणी माहू, अजय ढाणी माहू रणबीर भाटी, अमित अत्री, विनोद भारद्वाज, पार्षद सुशीला पूनिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें