फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मजदूर को बंधक बनाने की सूचना पर ईंट भट्ठे पर पहुंची प्रशासन की टीम

Thu, 20 Apr 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मजदूरों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने पर जांच करने पहुंची प्रशासन की संयुक्त टीम। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। मजदूरों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के आदेश पर एक संयुक्त टीम वीरवार को गांव बलियाली में बवानीखेड़ा रोड पर स्थित ईंट भट्टे पर पहुंची। उन्होंने मजदूरों के लिखित बयान लिए, इस दौरान उन्हें शिकायतकर्ता मजदूर नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन

वीरवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माध्यम से डीसी को शिकायत पहुंची, जिसके आधार पर एसडीएम संदीप अग्रवाल ने बवानीखेड़ा नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर एक टीम को नियुक्त किया। टीम में लेबर विभाग से सहायक लेबर कमिश्नर राजेंद्र कुमार, लेबर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, थाना बवानीखेड़ा से एसआई वेदसिंह, एसआई राजबीर सिंह, एडवोकेट राजेश सिंधु, पटवारी ओमबीर, पटवारी संजय खुराना ईंट भट्ठे पर पहुंचे। जब टीम शिकायतकर्ता रवि कुमार सहित अन्य मजदूर नहीं मिले। टीम ने अन्य मजदूरों के बयान दर्ज करवा रिपोर्ट नायब तहसीलदार को सौंप दी।
बवानीखेड़ा के नायब तहसीलदार रोहित कौशिक ने बताया मजदूरों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर बलियाली-बवानी खेड़ा रोड पर स्थित ईंट भट्ठे पर प्रशासन की टीम पहुंची। मौके पर शिकायतकर्ता नहीं मिले, अन्य मजदूरों के अनुसार वो लोग आपसी फैसला कर वापस सुरक्षित लौट गए, जिनके बयान लिखित में लेकर रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें