फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब शहर के 31 में से 22 वार्डों में 15 करोड़ से जल्द बदलेगी 170 गलियों की सूरत

Wed, 19 Apr 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद भिवानी के दायरे में आने वाले शहर के 31 में से 22 वार्डों में 170 गलियों की अब 15 करोड़ के बहट से जल्द सूरत बदलेगी। इसका खाका नगर परिषद ने तैयार कर लिया है। इन गलियों की लंबाई और चौड़ाई की पैमाइश भी नगर परिषद अधिकारियों ने करा दी है।
विज्ञापन

अब इन गलियों के निर्माण का बजट अलॉट कर जल्द ऑनलाइन टेंडर कराकर इनका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नगर परिषद के नौ माह के कार्यकाल में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में खस्ताहाल सड़कों व नई गलियों के निर्माण का मसौदा नगर परिषद को दिया था। पार्षदों के मसौदे पर नगर परिषद अधिकारियों ने इन गलियों की पैमाइश कराकर इनकी लंबाई और चौड़ाई का खाका तैयार कर लिया है।
भिवानी नगर परिषद के 31 वार्डों में करीब 22 वार्डों में पार्षदों से गलियों के निर्माण का मसौदा भेजा गया। इन मसौदों पर नगर परिषद की तकनीकी विंग की टीम ने पैमाइश कराकर इनकी चौड़ाई और लंबाई का खाका तैयार कर करीब 15 करोड़ के बजट का एस्टीमेट तैयार किया है। जिस पर अब नगर परिषद गली निर्माण का बजट अलॉट कर इन गलियों के निर्माण की दिशा में कदम उठाएगी।
विज्ञापन

अब भी शहर के नौ वार्ड ऐसे हैं, जिनमें नौ माह के दौरान अभी तक किसी भी गली निर्माण का कोई प्रस्ताव नहीं आया है या ये गलियां कुछ अर्से पहले ही इन वार्डों में गली निर्माण का काम पूरा हो चुका है। जिन पार्षदों के वार्डों में गलियों का निर्माण होगा उनमें अधिकांश बाहरी दायरे की कॉलोनियां शामिल हैं, जिनमें अभी भी लोगों के लिए पक्की गली नहीं हैं। वार्ड 20 में सबसे अधिक 17 गलियों का खाका तैयार हुआ है।
इस वार्ड में दिनोद रोड की कई बाहरी कॉलोनियां हैं जो डेढ़ दशक पहले ही आबाद हुई हैं और अब नगर परिषद की हद में आती हैं। वार्ड 21 में भी 16 गलियों का निर्माण होगा। इस वार्ड में भी तोशाम बाईपास, जागृति कॉलोनी, लाजपत नगर का इलाका आता है। इन कॉलोनियों में भी मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी है। वार्ड 19 में भी 14 गली निर्माण का खाका तैयार हुआ है। इस वार्ड में दुर्गा कॉलोनी और दिनोद रोड की कुछ कॉलोनियां शामिल हैं।
अमर उजाला ने चलाया था इन कॉलोनियों में जनसुविधाओं के लिए अभियान
नगर परिषद की हद में आने वाली बाहरी कॉलोनियों में जनसुविधाओं के लिए अप्रैल में ही अमर उजाला ने सुविधाओं के लिए तरसती कॉलोनियां अभियान चलाया था। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की मुख्य मांग गली निर्माण की ही थी। दिनोद रोड, तोशाम बाईपास और पीपली वाली जोहड़ी क्षेत्र के अलावा सिटी स्टेशन की कॉलोनी शामिल है। जि,नमें अब नगर परिषद जल्द ही गली निर्माण की लोगों की मांग पूरी कराएगा।
नगर परिषद विधायक कोटे से भी कराएंगे 10 गलियों का निर्माण
नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप विधायक घनश्याम सर्राफ के कोटे से भी शहर में करीब 10 गलियों का निर्माण कराएंगे। ये दस गलियां वार्ड 27, वार्ड 18, वार्ड 21 और वार्ड 20 के इलाके में बनेंगी। भवानी प्रताप ने पार्षदों और इलाके के लोगों की डिमांड के अनुरूप इन गलियों का स्पेशल एस्टीमेट भी तैयार कराया है। जिन पर भी अन्य गलियों के साथ ही बजट अलॉट कराकर काम शुरू कराया जाएगा।
वार्डों में पेयजल और सीवरेज सिस्टम का भी जल्द होगा तैयार
नगर परिषद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के साथ मिलकर शहरी वार्डों में पेयजल और सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त कराने व नई लाइनें भी डलवाएगा। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग ये कार्य कराएगा। मगर इसमें नगर परिषद की टीम भी वार्ड पार्षदों के साथ लोगों की सहूलियत के अनुसार ये काम पूरा कराएगी। इसकी निगरानी भी पार्षदों की कमेटी और नगर परिषद भी करेगी। वार्डों में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सर्वेक्षण के कार्य को लेकर वीरवार को फाइनल रिपोर्ट भी सौंपेगा।
गलियों के निर्माण पर करीब 15 करोड़ के अनुमानित बजट से 170 गलियों का निर्माण कराएगी। इन गलियों की पैमाइश का काम पूरा हो चुका है। संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर गलियों के निर्माण के ऑनलाइन टेंडर कराकर जल्द से जल्द काम शुरू कराएंगे। इसके अलावा 20 अन्य गलियों का मसौदा भी इन्हीं के साथ तैयार होगा। इसकी प्रकिया भी अभी चल रही है। शहर की किसी भी कॉलोनी में गलियों को कच्चा नहीं रहने देंगे। इसके बाद नगर परिषद शहरी वार्डों में पेयजल और सीवरेज के विकास कार्यों के भी एस्टीमेट तैयार कराएगा।
विज्ञापन

-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।
इन वार्डों में ये गलियां होंगी पक्की
वार्ड का नाम:
गलियों की संख्या
वार्ड 01-

05
वार्ड 02-

08
वार्ड 05-
03
वार्ड 06-
09
वार्ड 07-
06
वार्ड 08-
07
वार्ड 09-
02
वार्ड 10-
12
वार्ड 11-
05
वार्ड 12-
01
वार्ड 15-
04
वार्ड 17-
07
वार्ड 18-
04
वार्ड 19-
14
वार्ड 20-
17
वार्ड 21-
16
वार्ड 22-
06
वार्ड 23-
06
वार्ड 24-
04
वार्ड 29-
06
वार्ड 30-
03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें