फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रेमनगर की ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति के कार्यों का समर्थन

विज्ञापन
भिवानी के गांव प्रेमनगर बैठक में मौजूद युवा।
विज्ञापन
भिवानी। गांव प्रेमनगर के आंबेडकर भवन में विकास और शिक्षा में सुधार के लिए ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति के सहयोग के साथ अन्य संस्थाओं ने भी सहयोग करने का निर्णय लिया है। सोमवार को गांव प्रेमनगर में हुई बैठक में युवा आंबेडकर समिति और वाल्मीकि समाज के युवाओं ने गांव के विकास के लिए ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति के साथ काम करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

समिति के प्रधान आजाद सिंह ढांडा पूर्व इंस्पेक्टर ने सभी युवाओं का स्वागत किया। इस मौके पर युवाओं को सामाजिक एकता, आपसी तालमेल, मजबूत भाईचारा और सभी का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्राचार्य एवं महासचिव रमेश बूरा ने गांव के विकास की योजनाएं प्रस्तुत की।
सभी ने ध्वनि मत से इस पर मोहर लगाई। बैठक में सरपंच राजेश कुमार ने सभी मुद्दों और विकास कार्यों पर की विस्तृत चर्चा की। बैठक में संदीप रेलवे, नरेश, मनीष, हरिकिशन, गोविन्दा, मन्दीप, राजपाल, मास्टर आजाद रंगा, मास्टर सुनील कुमार, राज पंच, संदीप कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर समिति के प्रधान आजाद सिंह ढांडा पूर्व इंस्पेक्टर, संस्थापक सरपंच राजेश, पूर्व प्राचार्य एवं महासचिव ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति रमेश बूरा, समिति के संरक्षक एवं प्रमुख सलाहकार-2 एडवोकेट संदीप मल्हान, राज पंच, बलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें