फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पर्यवेक्षकों ने किया स्ट्रॉन्ग रूमों की सुरक्षा का निरीक्षण

Tue, 04 Jun 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोकसभा चुनाव की मतगणना के कार्य को लेकर विधानसभा क्षेत्र भिवानी व तोशाम के पर्यवेक्षक आशुतोष सिंह एससीएस, बवानीखेड़ा विधानसभा के पर्यवेक्षक आशीष कुमार देवांगन एससीएस, लोहारू विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक देवानंद रियांग एससीएस ने उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल को साथ लेकर हरियाणा शिक्षा बोर्ड विद्यालय में बने स्ट्रॉन्ग रूमों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधानसभाओं के स्ट्रॉन्ग रूमों की सुरक्षा व्यवस्थाओं व मतगणना प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी नरवाल ने पर्यवेक्षकों को बताया कि मतगणना कार्य को लेकर कैमरों की निगरानी में तिहरी यानी तृतीय सुरक्षा लेयर के साथ सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी स्ट्रॉन्ग रूमों की सुरक्षा निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप की गई है। जिले के सभी एआरओ और मतगणना स्टाफ को मतगणना से संबंधित सभी जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। चार जून को सुबह आठ बजे मतगणना केंद्रों में मतों की गिनती का कार्य शुरू हो जाएगा। गर्मी के चलते अधिकारियों, कर्मचारियों व राजनीतिक दलों के एजेंटों के लिए बिजली, पेयजल व पंखे-कूलर का भी उचित प्रबंध किया है।

एक टेबल पर तैनात रहेंगे तीन कर्मचारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पर्यवेक्षकों को बताया कि मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मचारी नियुक्ति किए हैं। सभी मतगणना केंद्रों में प्रबंध, मतगणना केंद्र से बाहर के सुरक्षा प्रबंध, मतगणना स्टाफ के रेंडमाइजेशन प्रोसेस, मतगणना पर्यवेक्षक द्वारा दो सीयू की काउंटर चेकिंग प्रोसेस की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
विज्ञापन




सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद : वरुण सिंगला

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि जिले में हरियाणा शिक्षा बोर्ड में बनाए गए मतगणना केंद्र पर तृतीय लेयर की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। 200 मीटर दायरे में धारा 144 लगाई गई है। इस सुरक्षा में लगभग 500 पुलिस जवानों व अधिकारियों को नियुक्त किया है। ये सभी भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की पालन के अनुरूप सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। आमजन के लिए यातायात का कोई भी मार्ग अवरुद्ध नहीं किया है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के एजेंटों की पुलिस वेरिफिकेशन भी कराई गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए भी हर तरह से प्रबंध किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद है। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें