फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन के लिए अभी इंतजार, फिलहाल 39 करोड़ से भिवानी-हांसी सड़क होगी दुरुस्त

विज्ञापन
भिवानी-हांसी मार्ग से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी से हांसी तक फोरलेन के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल भिवानी के तिगड़ाना मोड़ से हांसी के टी-प्वाइंट तक करीब 29 किलोमीटर की सड़क की हालत सुधारने के लिए 15 फरवरी के बाद मरम्मत और पेचवर्क का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

इसके लिए एनएच-148बी अथॉरिटी ने दो अलग-अलग एस्टीमेट के अनुसार कंपनियों को काम अलॉट कर दिया है। जिस पर करीब 39 करोड़ का बजट खर्च होगा। करीब पांच करोड़ 9 लाख के बजट से भिवानी-हांसी मार्ग पर करीब 16 किलोमीटर लंबी सड़क पर कोलतार की लेयर डाली जाएगी। करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क सीसी पैटर्न पर बनेगी। इस पर करीब 34 करोड़ का बजट खर्च होगा। इतना ही नहीं भिवानी-हांसी फोरलेन के मसौदे को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन इसका फाइनल एस्टीमेट भी केंद्र के समक्ष भेजा गया है।
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग की करीब दो साल से हालत काफी खस्ता बनी हुई थी। कई गांवों में तो इस सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां पर वाहनों का संतुलन बना पाना भी मुश्किल हो रहा है। इनमें गांव जाटू लुहारी, सिकंदरपुर और बवानीखेड़ा शामिल हैं, जहां पर पानी के संपर्क में आने के कारण कोलतार की सड़क रोड़ी-रोड़ी छिटक चुकी है। भिवानी के हांसी गेट से तिगड़ाना मोड़ तक की सड़क फोरलेन की तर्ज पर बन चुकी है। लेकिन तिगड़ाना मोड़ से हांसी शहर के टी-प्वाइंट तक करीब 29 किलोमीटर लंबी सात मीटर चौड़ी सड़क कोलतार की लेयर और सीसी पैटर्न पर बनेगी। तिगड़ाना तोड़ से लेकर हांसी टी-प्वाइंट तक कई जगह पर 16 किलोमीटर दायरे में 30 मिलीमीटर तारकोल की लेयर डाली जाएगी। जबकि करीब 13 किलोमीटर के दायरे में टुकड़ों में सीसी पैटर्न पर नई सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने दो अलग अलग एस्टीमेट तैयार किए थे। एक एस्टीमेट में 16 किलोमीटर तारकोल लेयर पर पांच करोड़ नौ लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। जबकि सीसी पैटर्न के लिए अलग से 34 करोड़ का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन

जाटू लुहारी में ग्रामीण दो बार लगा चुके जाम
गांव जाटूलुहारी में सड़क की हालत इतनी खराब है कि ग्रामीण दो बार भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर जाम लगा चुके हैं। एक बार तो खस्ताहाल सड़क की वजह से एक प्राइवेट बस भी हादसाग्रस्त हो गई थी। जिसमें कई मुसाफिरों की जान गई जबकि काफी लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। भिवानी से हांसी तक कई जगह ऐसे डेंजर प्वाइंट भी हैं, जहां हादसों की संभावना हमेशा बनी रहती है।
यहां बनेगी सीसी पैटर्न पर नई सड़क
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गांव जाटू लुहारी-मंढ़ाणा मोड़ से लेकर बस स्टैंड तक करीब एक किलोमीटर लंबी सीसी पैटर्न की नई सड़क बनेगी। इसी तरह बवानीखेड़ा बस स्टैंड से हांसी की तरफ करीब तीन किलोमीटर नई सीसी पैटर्न की सड़क बनाई जाएगी। इसके बाद सिकंदरपुर में करीब 400 मीटर सीसी सड़क बनेगी। इसी तरह हांसी तक कई अन्य जगह भी कई टुकड़ों में सीसी पैटर्न की सड़क बनाई जाएगी।
वर्जन:::
भिवानी के तिगड़ाना मोड़ से हांसी शहर के टी-प्वाइंट तक मेजर पेचवर्क का काम हमारी कंपनी को अलाट हुआ है। 15 फरवरी के बाद मौसम साफ होते ही मशीन से 30 मिलीमीटर तारकोल की लेयर से सड़क का काम शुरू किया जाएगा। सात मीटर चौड़ी सड़क पर जहां भी सड़क खराब है उसे पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया जाएगा।
- सतबीर सिंह, सीईओ खटकड़ बिल्डर्स, निर्माण एजेंसी।
वर्जन:::
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग को फोरलेन बनाने का फाइनल एस्टीमेट केंद्र सरकार के समक्ष भेजा हुआ है। इस मार्ग के फोरलेन बनने में अभी समय लग सकता है। फिलहाल इस पर मेजर पेचवर्क कराया जाएगा और कई जगह सीसी पैटर्न पर सड़क बनेगी, जिसका वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है, जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन

- राजेश गुप्ता, मैनेजर एनएच-148बी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें