फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनुअल रसीदें काटकर हड़पी राशि : वर्मा

विज्ञापन
नगर परिषद घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन करते जन संघर्ष समिति के सदस् - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद में टैक्स व सभी प्रकार का शुल्क भरने का भले ही ऑनलाइन ऑप्शन है, लेकिन टैक्स राशि हड़पने के लिए मैनुअल तरीके से फर्जी रसीदें काटी गईं। इनसे जो रुपये आए वे आरोपियों ने हड़प लिए। ये आरोप लगाते हुए समाजसेवी सुशील वर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दो पीड़ितों की शिकायतें दीं, जिनमें करीब 26 हजार रुपये की फर्जी रसीदें दी गई हैं। वहीं पुलिस ने बुधवार को आरोपी रजनीश व कोच हरीश को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद में चेक घोटाले के साथ ही रसीद घोटाला भी सामने आया था। पुलिस ने मामले में एक निवर्तमान पार्षद के भतीजे रजनीश और कराटे कोच हरीश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों से करीब सवा दो लाख रुपये की रिकवरी भी की गई।
इसी मामले में बुधवार को समाजसेवी सुशील वर्मा ने दो शिकायतपत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए। एक में बताया कि बैंक कॉलोनी निवासी ममता व नवीन की प्रॉपर्टी आईडी की फर्जी रसीद दी गई। इसमें 5124 प्रॉपर्टी टैक्स, 512 फायर टैक्स, 20160 डेवपलमेंट चार्ज वसूला गया। 25796 रुपये की धोखाधड़ी की गई। इसके अलावा गृह कर व अन्य टैक्स का ऑनलाइन प्रावधान होने के बावजूद मैनुअल रसीदें काटी गईं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आमजन से जिनके साथ फर्जी रसीद के सहारे धोखाधड़ी की गई है, उनसे शिकायतें मांगी गई हैं। दोनों आरोपियों को रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें