फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौततेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तेज रफ्तार से भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गए। वहीं सड़क हादसे की जानकारी मुंढाल पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची। पुलिस ने बुधवार सुबह शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव तालु निवासी दिनेश ने सदर पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गांव में खेतीबाड़ी का काम करता है। वे चार भाई बहन हैं। सबसे बड़ी बहन अनीता, उससे छोटी मनीषा, उसके बाद वह और सबसे छोटा अनिल था। वे तीनों भाई बहन शादीशुदा हैं, जबकि अनिल अभी अविवाहित था। दिनेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे उसका छोटा भाई अनिल बाइक पर धनाना जा रहा था। इत्तफाक से वह भी लेबर का पता करने के लिए दूसरी बाइक लेकर कुचपड़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कुचपड़ की तरफ से एक भारी वाहन आया, जिसने उसके भाई की बाइक को सीधी टक्कर मार दी और उसके भाई को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इस सड़क हादसे में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भी भाग गया। मुंढाल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल लाया गया। सदर पुलिस थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई दिनेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें