फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सूबेदार के घर के बाहर दामाद ने किए हवाई फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के महम रोड स्थित विद्यानगर की सैनिक गली में देर शाम सात बजे लाखनमाजरा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल में आकर घर के बाहर दो हवाई फायर किए। आरोपी का ससुर सेना से रिटायर्ड सूबेदार है। उन्होंने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर और औद्योगिक नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में सैनिक गली निवासी रिटायर्ड सूबेदार सत्यवीर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी कविता की शादी वर्ष 2003 में लाखनमाजरा निवासी रविंद्र के साथ हुई थी। पिछले 5-6 साल से रविंद्र और कविता की अनबन चल रही है। इस दौरान कविता के साथ कई बार मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। मगर हर बार सामाजिक तौर पर मामले को निपटाया गया। अब भी डेढ़ महीने से कविता यहां पर रह रही थी। सोमवार को दोपहर 12 बजे रविंद्र कविता से मिलने आया था। दोनों में सहमति नहीं बनी और फिर से कहासुनी हो गई। उस समय तो रविंद्र वापस चला गया मगर शाम लगभग सात बजे अपने तीन-चार साथियों के साथ गाड़ी में सवार होकर विद्यानगर पहुंच गया।
पहले गेट पर डंडे मारे फिर चलाई गोली
सूबेदार सत्यवीर ने बताया कि पहले तो आरोपियों ने गली में खड़े होकर गालियां निकाली। उसके बाद गेट पर डंडे मारने शुरू कर दिए। जैसे ही सत्यवीर बाहर निकला तो आरोपियों ने दो हवाई फायर कर दिए। इस पर सत्यवीर वापस अंदर घुस गया और दरवाजे के पीछे छुप गया। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने कराई नाकेबंदी
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह और इंडस्ट्रीयल एरिया थाना प्रभारी रणबीर सिंह मौके पर पहुंच गए। साथ ही उन्होंने शहर में नाकाबंदी करा दी। मौके पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, मगर कोई खोल उन्हें वहां नहीं मिला। इसके लिए सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। वहीं आरोपी भी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं।
विज्ञापन

हवाई फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शिकायत दर्ज कर ली गई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- रणबीर सिंह, प्रभारी, इंडस्ट्रीयल एरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें