फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: कैरू में सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान की मौत, कार के सामने नीलगाय आने से हुआ हादसा

Sat, 12 Feb 2022 04:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैरू, भिवानी (हरियाणा)

सार

कैरू में अचानक से जवान की आई-20 कार के सामने नीलगाय आ गई। जवान छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौट रहा था।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी जिले के कैरू गांव के नजदीक अचानक से आई-20 कार के सामने नीलगाय आने से कार का संतुलन बिगड़ गया। इसकी वजह से कार पेड़ से टकरा गई और कार चालक भारतीय सेना के जवान की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


चरखी दादरी जिला के गांव बडराई निवासी पुष्कर ने बताया कि उसका भतीजा 29 वर्षीय सुनील भारतीय सेना में बतौर ड्राइवर कार्यरत था। शुक्रवार शाम को वह अपनी आई-20 कार में ड्यूटी के लिए जा रहा था। उसको हिसार से ट्रेन में जाना था। जब वह कैरू-बहल मार्ग पर पहुंचा तो अचानक ही गांव कैरू से निकलते ही उसकी कार के सामने नीलगाय आ गई, जिसकी वजह से उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार कीकर के पेड़ से टकरा गई और हादसे में सुनील की मौत हो गई। सुचना मिलने पर पुलिस और परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। 

तीन फरवरी को आया था छुट्टी 
पुष्कर ने बताया कि उसका भतीजा सुनील जम्मू कश्मीर के बारामूला में कार्यरत था, जोकि तीन फरवरी को छुट्टी पर आया था। शुक्रवार को उसकी हिसार से ट्रेन थी, जिसके लिए वह घर से अपनी कार में निकला था और वह कार को हिसार में अपने परिचित के पास खड़ी करने बारामूला के लिए जाने वाला था। अचानक से हुए हादसे ने उसकी मंजिल ही बदल दी। 
विज्ञापन


पिता सहित भाई भी दे रहे सेना में सेवाएं
सुनील पिछले आठ साल चार माह से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे। इनके अलावा उनके पिता बलबीर भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है। सुनील के अलावा उसके दो भाई भी देश की सेवा के लिए भारतीय सेवा में तैनात है। 

दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया 
सुनील दो बेटा का पिता था, उसका बड़ा बेटा पांच साल और छोटा ढाई साल का है। इसके अलावा एक बहन से भी भाई छीन लिया। अचानक से हुए हादसे की वजह से पूरे परिवार पर दुखों पर पहाड़ टूट गया। दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं, बुजुर्ग पिता ने बेटा व बहन ने भाई खो दिया। 

कैरू के नजदीक अचानक ही नीलगाय सामने आने से सुनील की कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से टकरा गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक सुनील के पिता बलबीर के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। - एचसी रणबीर सिंह, जांच अधिकारी, कैरू पुलिस चौकी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें