फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाडम में जांच करने पहुंची एसआईटी

विज्ञापन
29 फोटो डाडम में घटनास्थल का जायजा लेते गठित कमेटी के सदस्य।संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। पहाड़ खिसकने से डाडम में हुए हादसे की जांच को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल के नेतृत्व में गठित कमेटी ने बुधवार को घटनास्थल पर जांच की। हालांकि कमेटी अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि एक जनवरी की सुबह डाडम में पहाड़ खिसकने से हुए हादसे में 5 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। घटना पर प्रदेश ही नहीं केंद्र सरकार तक की नजर थी। हादसे की स्थिति को देखते हुए प्रदेश स्तर के नेता मौके पर पहुंचे थे। प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं और हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग तक कर चुके हैं।
घटना की जांच को लेकर अनेक कमेटियों का गठन किया हुआ है। इन्हीं में से अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल के नेतृत्व में गठित कमेटी ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया और विभिन्न अधिकारियों से मंत्रणा के साथ बारीकियों को जाना। कमेटी में एएसपी हितेश यादव, एसडीएम मनीष कुमार फौगाट, जिला वन राजिक अधिकारी जितेंद्र अहलावत, जिला खनन अधिकारी भूपेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला खनन अधिकारी भूपेंद्र सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि कमेटी के सदस्य मौके पर गए थे। स्थिति का जायजा लिया है, फिलहाल आकलन किया जा रहा है। जांच के बाद ही स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें