फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: गुप्तचर विभाग के SI को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, साइक्लोथॉन यात्रा के रूट पर तैनात था अधिकारी

Mon, 11 Sep 2023 12:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी-चरखी दादरी मुख्य मार्ग पर कितलाना टोल प्लाजा के पास भिवानी में साइक्लोथॉन यात्रा का आगमन होना था। इसी को लेकर तैनात गुप्तचर विभाग के एसआई सुरेंद्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार चालक एसआई सुरेंद्र को दूर तक घसीटते हुए ले गया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं को नशा न करने के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेश भर में निकाली जा रही साइक्लोथॉन यात्रा का कितलाना टोल पर पहुंचने से पहले ही बड़ा हादसा हो गया। साइक्लोथॉन यात्रा रूट पर निगरानी कर रहे गुप्तचर विभाग के उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार एसआई को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
सोमवार सुबह 11 बजे भिवानी-चरखी दादरी मुख्य मार्ग पर कितलाना टोल प्लाजा के पास भिवानी में साइक्लोथॉन यात्रा का आगमन होना था। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। यात्रा के रूट पर निगरानी के लिए तैनात गुप्तचर विभाग के एसआई सुरेंद्र बाइक पर रूट की निगरानी के लिए जा रहे थे कि इसी दौरान कितलाना टोल के समीप चरखी दादरी से भिवानी की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

कार चालक एसआई सुरेंद्र को दूर तक घसीटते हुए ले गया। गंभीर हालत में वहां तैनात गुप्चर विभाग के अन्य कर्मचारी एंबुलेंस से उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


2016 से गुप्तचर विभाग भिवानी कार्यालय में तैनात था एसआई
मूल रूप से गांव चरखी निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र 2016 से जिला गुप्तचर कार्यालय में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात था। सुरेंद्र तीन बच्चों का पिता था। उसकी दो बड़ी लड़की शादीशुदा है जबकि छोटा लड़का अभी अविवाहित है। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजन भी नागरिक अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं, पुलिस बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें