फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित लोगों की करनी चाहिए सेवा: स्वामी सदानंद महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दादरी गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर स्थित राधिका में शुक्रवार से पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमद् तारतमवाणी 108 पारायण यज्ञ के साथ हुआ। करनाल से पधारे जगतराज महाराज ने वाणी का वाचन किया और मोहन आचार्य कालिमपोंग पश्चिम बंगाल व स्वामी सदानंद महाराज ने तारतम वाणी के वचन एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

स्वामी सदानंद महाराज ने कहा की अपने जीवन में सभी व्यक्तियों को दीन-हीन निराश्रित लोगों की तन-मन-धन से सेवा करनी चाहिए। स्वामी मुकुंद शरण एवं राजदास महाराज कार्यक्रम में विशेष तौर पर पारायण में सम्मिलित हुए। इस मौके पर कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, रांची, सिलीगुड़ी, रायगढ़, गंगानगर से श्रद्धालु भी पहुंचे और मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का मंच एवं सत्र संचालन डॉ. मुरलीधर शास्त्री ने किया। कार्यक्रम को तकनीकी रूप से लाइव प्रणामी विश्व परिषद द्वारा किया।
इस दौरान स्वामी सदानंद महाराज ने कहा कि इस समय संपूर्ण विश्व में भारत की प्रशंसा हो रही है, इसका मुख्य कारण है कि हमेशा से भारत देश के संत-महात्माओं ने अपना संपूर्ण जीवन आमजन के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। इसी प्रकार राधिकादास महाराज का जीवन भी असहाय असहाय लोगों के लिए समर्पित रहा। इसीलिए इस संस्था द्वारा संपूर्ण भारत में सदगुरु कृपा अपना घर संचालित किया जा रहा है और संस्कृत गुरुकुल एवं महाविद्यालय के माध्यम से भारतीय संस्कृत और संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस मौके पर श्रीकृष्ण प्रणामी विश्व परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मुरलीधर शास्त्री ने कहा कि परमहंस राधिकादास महाराज के जन्मशताब्दी महोत्सव एवं स्वामी सदानंद महाराज के वैराग्य वेशधारण के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यालय सचिव प्रकाश शर्मा, मुंबई से कैलाश अग्रवाल, सिलीगुड़ी से अशोक गोयल, रामकुमार गोयल, हनुमान तायल, दिलीप मिश्रा, दीनदयाल, अमित सिंघल, सीताराम, अशोक यादव, सुरेश केडिया, रमेश शर्मा, अशोक केडिया, गौतम शर्मा, उज्जवल, विनोद तायल, सुरेश प्रधान, सुरेश गर्ग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें